{"_id":"5fff4c368ebc3e33ae549160","slug":"liquar-distroyed-sonipat-news-rtk590678099","type":"story","status":"publish","title_hn":"9300 पेटी अवैध शराब को बुलडोजर से किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9300 पेटी अवैध शराब को बुलडोजर से किया नष्ट
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के रोहतक मार्ग पर स्थित नगरपालिका की जमीन में बुधवार को न्यायालय के आदेश पर गठित कमेटी की देखरेख में 9300 पेटी शराब पर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया। 26 दिनों से लगातार की जा रही इस कार्रवाई के तहत 33500 पेटी शराब को नष्ट किया गया है। जिसमें करीब 17 हजार पेटियां प्लास्टिक की बोतल की थी और साढ़े सोलह हजार पेटी शराब कांच की बोतलों में थी। बुधवार को 55 मुकदमों में पकड़ी गई शराब को नष्ट करने का काम पूरा कर लिया गया।
खरखौदा थाने में कई वर्षों से अवैध रूप से पकड़ी गई शराब को जब्त किया जा रहा था। पकड़ी गई शराब को न केवल खरखौदा पुलिस स्टेशन के माल हवालात में रखवाया गया था बल्कि पुलिस स्टेशन में खड़े ट्रक सहित शहर के अन्य हिस्सों में बने गोदामों में भी यह शराब रखी हुई थी। लॉकडाउन के दौरान शहर के मटिंडू चौक बाईपास के पास बने गोदाम में से इस केस प्रॉपर्टी की शराब को पुलिस के साथ ही मिलीभगत से चोरी कर ठिकाने लगा दिया गया था। प्रदेश में यह मामला सुर्खियाें में रहा था। अब पुलिस की तरफ से इस शराब को न्यायालय से अनुमति लेकर नष्ट करने की कार्रवाई 19 दिसंबर को शुरू की गई थी, जिसमें कांच की बोतलों को जहां हाथ से खाली किया जा रहा था जबकि प्लास्टिक की बोतलों पर बुलडोजर चलाया जा रहा था। बुधवार को 9300 पेटी शराब पर बुलडोजर चलाकर शराब को नष्ट किया गया। वहीं जेसीबी की सहायता से शराब की पेटियों को फैलाने का काम किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह, तहसीलदार अनिल कुमार, नायब तहसीलदार प्रेम प्रकाश व आबकारी इंस्पेक्टर अशोक मलिक मौजूद रहे।