फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Life is blissful by believing in God: Sudiksha Maharaj

ईश्वर पर विश्वास कर होता है जीवन आनंदित : सुदीक्षा महाराज

Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Life is blissful by believing in God: Sudiksha Maharaj
निरंकारी संत समागम के अंतिम दिन सत्संग समारोह में प्रवचन करतीं सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज। स? - फोटो : Sonipat
निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित तीन दिवसीय वर्चुअल निरंकारी संत समागम सोमवार देर रात संपन्न हुआ। इस दौरान सदगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने कहा कि ब्रह्म ज्ञान द्वारा भक्ति मार्ग पर चलते हुए ईश्वर पर विश्वास कर जीवन आनंदित हो जाता है। जब हम परमात्मा को जीवन का आधार बना लेते हैं और पूर्णत: उसमें समर्पित होकर मन में जब सत्संग, सेवा, सुमिरण की लग्न लग जाती है तो यह जीवन वास्तविक रूप में महक उठता है। हम इस निरंकार प्रभु के रंग में निरंतर रंगे रहें और अपना विश्वास इतना दृढ़ बनाएं कि फिर किसी भी अवस्था में वह डोल न पाए।
विज्ञापन

मिशन की वेबसाइट के माध्यम से विश्वभर के भक्तों एवं प्रभु प्रेमी सज्जनों द्वारा समागम का आनंद लिया गया। समागम के समापन के साथ ही सोमवार देर रात से ही इसमें भाग लेने पहुंचे भक्तों के जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। हालांकि कोविड के चलते इस बार समागम में सीमित श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था। समागम की गतिविधियों में शामिल प्रतिभागी श्रद्धालु चेहरे पर सुकून व आध्यात्मिकता का भाव लिए निजी व सार्वजनिक वाहनों से अपने घरों की ओर लौटते दिखाई दिए। वहीं समागम स्थल से उनके लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं एयरपोर्ट तक पहुंचाने की भी उचित व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

समागम की झलकियां
समागम के मुख्य विषय विश्वास भक्ति आनंद पर आधारित एक विशेष स्मारिका समागम सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज द्वारा प्रकाशित की गई। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी व पंजाबी भाषाओं में लेख शामिल किए गए हैं। वर्चुअल रूप में आयोजित समागम में निरंकारी प्रदर्शनी के माध्यम से मिशन के इतिहास एवं सदगुरु की कल्याण यात्राओं और अन्य गतिविधियों को मॉडलों एवं चित्रों की सहायता से दर्शाया गया। अंतिम दिन सत्संग समारोह में देश-विदेश से भाग लेने वाले वक्ताओं, गीतकारों एवं कवियों ने अपने अपने व्याख्यान, गीत व कविताओं के माध्यम से समागम के मुख्य विषय विश्वास, भक्ति, आनंद पर अपनी भावनाओं को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का भी रखा गया विशेष ध्यान
निरंकारी मंडल के समाज कल्याण विभाग द्वारा समागम स्थल पर सभी प्रतिभागियों व प्रबंध व्यवस्था से जुड़े हुए महात्माओं के स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के लिए फ्री डिस्पेंसरी का प्रबंध किया गया। जिसमें कोविड केयर सेंटर, चार एमडी डॉक्टर, अल्टरनेटिव थैरेपी डॉक्टर के अतिरिक्त ओपीडी, आईपीडी एवं तीन एंबुलेंस रखी गई थी। कोरोना के बारे में सरकार द्वारा जारी मार्गदर्शक सूचनाओं का समागम के दौरान पालन किया गया। समागम में सुरक्षा हेतु उचित प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed