फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   LFT and KFT tests started after 15 days

Sonipat News: 15 दिन बाद शुरू हुई एलएफटी और केएफटी जांच

Sun, 14 Jun 2026 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
LFT and KFT tests started after 15 days
फोटाे : साेनीपत के नागरिक अस्पताल में प्रयोगशाला के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में 15 दिन से बंद पड़ी लिवर फंक्शन टेस्ट और किडनी फंक्शन टेस्ट की जांच सेवाएं अब फिर से शुरू हो गई हैं। जांच दोबारा शुरू होने से मरीजों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

प्रयोगशाला में मशीन के पार्ट में तकनीकी खराबी होने के कारण ये महत्वपूर्ण खून की जांच लंबे समय से बंद पड़ी थीं। इसके चलते रोजाना जांच कराने आने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कई मरीजों को मजबूरन अपनी जांच के लिए जिला प्रयोगशाला या निजी लैब का रुख करना पड़ रहा था जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च और समय की परेशानी उठानी पड़ रही थी। जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 200 से 250 मरीज लिवर और किडनी संबंधी जांच के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच बंद रहने से इन मरीजों को बीमारी का सही समय पर पता लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब पार्ट की समस्या दूर होने के बाद प्रयोगशाला में एलएफटी और केएफटी जांच दोबारा शुरू कर दी गई हैं। सेवाएं बहाल होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है और उन्हें अब बाहर भटकना नहीं पड़ेगा।

फोटाे : साेनीपत के नागरिक अस्पताल में प्रयोगशाला के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद

फोटाे : साेनीपत के नागरिक अस्पताल में प्रयोगशाला के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed