फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Letter written with blood to Vij for action on the death of cow dynasty

गोवंश की मौत पर कार्रवाई के लिए विज को लिखा खून से पत्र

Fri, 11 Jun 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Letter written with blood to Vij for action on the death of cow dynasty
खून से लिखा हुआ पत्र दिखाते गोसेवक राम पाहुजा व अन्य - फोटो : Sonipat
निगम की कुमासपुर गोशाला में पिछले कई माह से सड़ी हुई पुआल खिलाए जाने के कारण गोवंश की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में गोसेवकों ने जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार का विरोध शुरू कर दिया है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इसको लेकर ही वीरवार को गोसेवकों ने खून से पत्र लिखकर मंत्री अनिल विज को भेजा और अफसरों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम की कुमासपुर गोशाला में 11 महीने पहले करीब 1800 गोवंश थे, लेकिन वहां गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था तक ठीक नहीं है तो वहां कुछ महीने पहले तक चारा भी एक-एक सप्ताह तक नहीं पहुंचाया जाता था और एक सप्ताह तक गोवंश भूखे रहते थे, जिससे गोवंश लगातार तड़पकर दम तोड़ रहे हैं। इसके साथ ही अब पिछले कई महीने से हालात काफी बिगड़े हुए हैं। वहां गोवंश को सड़ी हुई पुआल काटकर खिलाई जा रही है। वह भी पूरा नहीं और वहां एक महीने में करीब 80 गोवंश की मौत हो गई है। हालात यह हैं कि 11 महीने में 733 गोवंश की मौत हो गई है और इस समय वहां केवल 1067 गोवंश बचे हुए हैं। इस तरह गोवंश की मौत होने पर गोसेवक राम पाहुजा, अमित पंडित, अमरजीत उर्फ सोनू, कपिल गौड़, दीपू रोहट, रवि राणा ने निगम अफसरों व ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसके लिए राम पाहुजा ने अपने खून से पत्र लिखकर मंत्री अनिल विज को भी भेजा है। इसके साथ ही कहा गया है कि वह पहले भी कई बार इस बारे में शिकायत कर चुका है, लेकिन हर बार खानापूर्ति कर दी जाती है। इस बार भी खानापूर्ति की गई तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed