फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Learning lessons of courage and nature in the lap of the Himalayas: 55 students ready for the Manali camp.

Sonipat News: हिमालय की गोद में सीखेंगे साहस और प्रकृति का पाठ, मनाली कैंप के लिए 55 विद्यार्थी तैयार

Mon, 08 Jun 2026 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Jun 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Learning lessons of courage and nature in the lap of the Himalayas: 55 students ready for the Manali camp.
सोनीपत। जिले के 11 पीएमश्री राजकीय विद्यालयों के 55 मेधावी विद्यार्थियों का दल हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित ग्रीष्मकालीन साहसिक शिविर में भाग लेने 9 जून को रवाना होगा। 10 से 14 जून तक चलने वाले शिविर में विद्यार्थी साहसिक गतिविधियों के साथ प्रकृति, संस्कृति और नेतृत्व क्षमता से जुड़े विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा हरियाणा की ओर से आयोजित इस शिविर के लिए विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। जिले के प्रत्येक पीएमश्री विद्यालय से पांच-पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

दल में 22 छात्र और 33 छात्राएं शामिल हैं जबकि उनकी देखरेख और मार्गदर्शन के लिए तीन शिक्षकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिविर के दौरान प्रतिभागी ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, बाधा पार करने जैसी रोमांचक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता, वनस्पतियों, वन्य जीवों और प्राकृतिक धरोहर का अध्ययन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में साहस, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के साथ होगा व्यक्तित्व विकास
साहसिक गतिविधियों के अलावा विद्यार्थियों को स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण, योग, ध्यान, कैंप फायर, जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास और रिपोर्ट लेखन जैसी गतिविधियों में भी शामिल किया जाएगा। शिविर के दौरान लोकनृत्य, रागनी तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।

विभाग उठाएगा पूरा खर्च
शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के आवागमन, आवास और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। प्रतिभागियों को टेंट में ठहराया जाएगा तथा आवश्यक सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।



सभी प्रतिभागियों को अनुशासन, सुरक्षा और साहसिक गतिविधियों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। यह शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
- कृष्णा खत्री, जिला परियोजना संयोजक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed