फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Launched the annual festival in Dada Mohan Das Dham by taking out Kalash Yatra.

Sonipat News: कलश यात्रा निकाल दादा मोहन दास धाम में किया वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

Sat, 07 Dec 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Launched the annual festival in Dada Mohan Das Dham by taking out Kalash Yatra.
फोटो 48- सोनीपत के मुरथल स्थित नागे वाला धाम से निकाली गई कलश यात्रा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
गांव लहराड़ा स्थित दादा मोहन दास धाम में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया गया। वार्षिकोत्सव पर मुरथल स्थित नागे वाला धाम से दादा मोहन दास धाम तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मुरथल नागे वाला धाम से प्रारंभ होकर मुरथल रोड, अग्रसेन चौक, बस अड्डा, गीता भवन चौक, मिशन चौक व कालूपुर चुंगी होते हुए दादा मोहन दास धाम पहुंची।
विज्ञापन

कलश यात्रा के बाद दादा मोहन दास धाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। बाबा नागा धाम से 1008 महंत योगी बाबा बुधनाथ महाराज की समाधि स्थली की मिट्टी व चरण पादुका लाकर दादा मोहन दास धाम में स्थापित की गई। महंत योगी बाबा विजय नाथ महाराज ने बताया कि धाम में 7 दिसंबर को सुबह हवन में पूर्णाहुति डालकर भंडारा लगाया जाएगा। कार्यक्रम में योगी महंत बाबा प्रेम नाथ महाराज, योगी महंत देवीनाथ महाराज, योगी बाबा महंत ओमनाथ, भगवान दास, बाबा शंभूनाथ, कमलेश, बबीता, रितु व सुनील बैरागी सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed