फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   laborer killed his colleague in mutual dispute In Sonipat, brutally attacked him with sharp weapon

Haryana: सोनीपत में आपसी विवाद में मजदूर ने साथी की हत्या, कस्सी से हमला कर बेरहमी से वार; हरसाना कलां की घटना

Tue, 29 Oct 2024 11:23 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 29 Oct 2024 11:23 AM IST
सार

सोनीपत के गांव हरसाना में आपसी विवाद के चलते एक मजदूर ने अपने साथी की हत्या कर दी। यह घटना एक खेत में बने कमरे में हुई, जहां मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

विज्ञापन
laborer killed his colleague in mutual dispute In Sonipat, brutally attacked him with sharp weapon
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव हरसाना कलां के खेत में आपसी विवाद के बाद साथी ने मजदूर के सिर व माथे पर कस्सी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने किसान के घर जाकर मजदूर को हार्ट अटैक होने की सूचना दी और भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव हरसाना कलां निवासी सुरेश के खेत को नसीरपुर निवासी सतीश ने पट्टे पर ले रखा है। खेत में पानीपत के गांव जौरासी निवासी भल्ला (42) व बिंदरौली निवासी युवक रहते थे। वह आसपास के खेतों में मजदूरी करते थे। रात को दोनों ने खाना खाने के बाद शराब पी थी। जिसके बाद उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि इसमें भल्ला को साथी मजदूर ने कस्सी से हमला कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। भल्ला के सिर व माथे पर वार किए गए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भल्ला के शव को खेत में बने कमरे में प्लास्टिक के बैग से ढक दिया और बाहर ताला लगाकर भाग गया। उसने खेत मालिक के घर जाकर भल्ला को हार्ट अटैक होने की सूचना दी। जिसके बाद वह वहां से चला गया। बाद में मालिक खेत में पहुंचे तो मामले का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को अवगत कराया गया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी कस्सी बरामद की है।


अधिकारी के अनुसार
गांव हरसाना कलां के खेत में मजदूर का शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। कमरे में शव मिला है। मजदूर के सिर व माथे पर धारदार हथियार के निशान हैं। पास ही खून से सनी कस्सी मिली है। मृतक के परिजनों को अवगत कराया गया है। -इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed