फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lab technician who took five thousand samples beat Corona with family

पांच हजार सैंपल ले चुके लैब तकनीशियन ने परिवार संग कोरोना को हराया

Sat, 22 May 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lab technician who took five thousand samples beat Corona with family
कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ज्यादातर स्वास्थ्यकर्मी इसकी चपेट में आ ही गए। उन्होंने घरों पर रहकर ही कोरोना संक्रमण को मात दी और फिर से लोगों व कोरोना के बीच एक दीवार बनकर खड़े हो गए।
विज्ञापन

खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात लैब तकनीशियन देवेंद्र अब तक कोरोना जांच के लिए पांच हजार से ज्याद सैंपल ले चुके हैं। सैंपल लेने के लिए वह खुद भी कोरोना संक्रमित हो गए और उनके साथ बुजुर्ग माता-पिता व बेटी भी संक्रमित हो गए। इसके बाद होम आइसोलेशन के दौरान उन्होंने तनाव को हावी नहीं होने दिया और परिवार के साथ कोरोना को मात देकर वह खुद दोबारा ड्यूटी पर पहुंच गए।
विज्ञापन

खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात लैब तकनीशियन देवेंद्र अब तक पांच हजार से लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल ले चुके हैं। गांव नूरनखेड़ा निवासी लैब तकनीशियन देवेंद्र परिवार के साथ सीएचसी के क्वार्टर में ही रह रहा है। देवेंद्र का कहना है कि उनके पिता रामफल की 22 अप्रैल को अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद पिता रामफल की कोरोना जांच कराई तो सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद उसने पत्नी, बेटे, मां व बेटी की कोरोना जांच कराई। इस दौरान वह खुद भी कोरोना संक्रमित मिले और जगवंती व बेटी सेजल भी संक्रमित हो गए। इसके बाद उसने माता-पिता व बेटी के साथ खुद को होम आइसोलेट कर लिया और पत्नी व बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्होंने उनके भोजन का प्रबंध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब तकनीशियन देवेंद्र का कहना है कि कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद परिवार के सभी सदस्य चिंतित हो गए थे, क्योंकि बुजुर्ग माता-पिता के स्वास्थ्य के चलते उन्हें सबसे ज्यादा खतरा था, लेकिन उसने लगातार होम आइसोलेशन में रहते हुए चिकित्सकों की राय लेते हुए बुजुर्ग माता-पिता का स्वास्थ्य खराब नहीं होने दिया। साथ ही उन्होंने क्वार्टर पर रहते हुए तनाव को हावी नहीं होने दिया। दो मई को परिवार के सभी सदस्यों की कोरोना जांच के दौरान रिपोर्ट निगेटिव आई और कोरोना को मात देकर वह खुद तीन मई को दोबारा ड्यूटी पर लौट आए। अब शेड्यूल के मुताबिक उसने खुद लोगों की कोरोना जांच के लिए दोबारा सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed