फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kundli municipality sealed nine buildings without approval

नगरपालिका टीम ने बिना मंजूरी के निर्माण करने पर नौ भवन किए सील

Sat, 14 May 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kundli municipality sealed nine buildings without approval
अवैध रूप से बनाए गए भवन को सील करते नपा कर्मी। संवाद - फोटो : Sonipat
नगरपालिका की ओर से बिना मंजूरी के भवन निर्माण करने वाले लोगों पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई। नगरपालिका की टीम द्वारा नौ भवनों को सील किया गया। इन लोगों ने नक्शे पास नहीं करवा रखे थे और न ही विकास शुल्क जमा करवाया है।
विज्ञापन

नपा क्षेत्र में रिहायशी और व्यवसायिक भवन बनाने के लिए मंजूरी लेनी होती है। भवन निर्माण के लिए नगरपालिका से नक्शा पास करवाना जरूरी है। नक्शा पास के साथ लोगों को विकास शुल्क भी जमा करवाना होता है। नगरपालिका की तरफ से पिछले दिनों कुंडली क्षेत्र में सर्वे किया गया था। लांडा कॉलोनी में कई लोगों की तरफ से बिना मंजूरी के ही भवनों का निर्माण करवाया जा रहा था। नगरपालिका ने भवन मालिकों को नोटिस जारी किए। इसके बावजूद लोगों नेा नक्शे पास नहीं करवाए गए। इस पर शुक्रवार को नगरपालिका द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की गई। नगरपालिका की टीम द्वारा नेत्रपाल, रणजीत, धर्मबीर, राज सिंह, श्यामलाल, प्रदीप, जितेंद्र, जसबीर और केके कटारिया के भवनों को सील किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
नगरपालिका के क्षेत्र में बिना नक्शे पास करवाए ही निर्माण करवाया जा रहा था। उन लोगों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन नक्शे पास नहीं करवाए गए। इस पर सीलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवित्र गुलिया, सचिव, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed