फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kuldeep Kaushik went door-to-door for the voter list purification drive.

Sonipat News: मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत वोटर लिस्ट शुद्धिकरण के लिए घर-घर पहुंचे कुलदीप कौशिक

Sat, 04 Jul 2026 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Jul 2026 04:03 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Kaushik went door-to-door for the voter list purification drive.
गोहाना के महम रोड क्षेत्र में लोगों को एसआईआर अभियान की जानकारी देते कुलदीप कौशिक। स्रोत : प्रव
गोहाना। भारतीय जनता पार्टी गोहाना के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं भाजपा कष्ट निवारण समिति के सदस्य कुलदीप कौशिक ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने महम रोड, गौतम नगर, देवीपुरा और रभारी मोहल्ला सहित कई वार्डों का दौरा कर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और आवश्यक होने पर नाम कटवाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

कुलदीप कौशिक ने कहा कि चुनाव आयोग का एसआईआर अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है या जो अन्य स्थान पर स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं उनके नाम भी सूची से हटवाए जाएं ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सही और पारदर्शी बनी रहे।

उन्होंने कहा कि एक भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए और किसी भी अपात्र या फर्जी नाम को सूची में जगह नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करने तथा वोटर पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed