Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Khaki on guard during the

त्योहार पर खाकी का पहरा: बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 07 Nov 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Khaki on guard during the
07jjrp17- त्यौहार के मद्देनजर चौक पर तैनात पुलिस कर्मचारी। स्रोत : पुलिस
झज्जर। दीपावली पर्व के मद्देनजर झज्जर पुलिस द्वारा जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों, मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की टीमें पूरी तरह मुस्तैद नजर आईं।
विज्ञापन


पुलिस जवानों द्वारा लगातार गश्त एवं निगरानी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। डीसीपी मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीमों ने बाजारों में पैदल गश्त कर आमजन की सुरक्षा का जायजा लिया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए।
विज्ञापन


झज्जर पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त माहौल उपलब्ध करवाना रहा। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर पुलिस की ओर से समस्त जिलावासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। पुलिस प्रशासन ने सभी से अपील की कि त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा सुरक्षित दीपावली मनाने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed