फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Keep calm and patience in a frightening situation: Sanjay Krishna

भयावह स्थिति में शांत रहकर बनाए रखें धैर्य : संजय कृष्ण

Sat, 08 Mar 2025 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Keep calm and patience in a frightening situation: Sanjay Krishna
फोटो 16- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित प्रधान कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करते कथा
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित प्रधान कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास वैष्णव कुलभूषण संजय कृष्ण महाराज ने द्रौपदी की क्षमा, ठाकुरजी की कृपा व कुंती के भक्तिभाव का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अश्वत्थामा ने प्रतिशोध की भावना से द्रौपदी के पांच पुत्रों का वध कर दिया।
विज्ञापन

संजय कृष्ण महाराज ने बताया कि जब अर्जुन को इस घटना का पता चला तो उन्होंने अश्वत्थामा को मारने की प्रतिज्ञा ली। इसी कठिन परिस्थिति में द्रौपदी ने अपने धैर्य व क्षमा भाव का परिचय देते हुए तर्क दिया कि वह गुरु पुत्र हैं, जिनसे हमने शिक्षा पाई है। इन्हें मारने से हमारे पुत्र वापस नहीं आ सकते। द्रौपदी की इस महानता से ठाकुरजी प्रसन्न हुए। उन्होंने द्रौपदी से अपना नाम जोड़ते हुए कृष्णम नाम दिया। संजय कृष्ण महाराज ने कहा कि जब जीवन में भयावह स्थितियां आए तो शांत रहकर धैर्य रखना चाहिए। भगवान हमेशा अपने भक्तों की प्रत्येक गतिविधि पर दृष्टि रखते हैं, उन्हें सही राह दिखाते हैं। कथा में शीला आंतिल, राजू सैनी, विनोद कौशिक, अनूप सिंह, साधुराम, भोला राठी, नीतीश, संजय मलिक व मनीष सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed