{"_id":"6956cf1e4aedcac6950af93b","slug":"kbc-20-scheme-will-provide-a-state-level-platform-to-the-entrepreneurial-thinking-of-students-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147580-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: केबीसी-2.0 योजना से विद्यार्थियों की उद्यमी सोच को मिलेगा राज्यस्तरीय मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: केबीसी-2.0 योजना से विद्यार्थियों की उद्यमी सोच को मिलेगा राज्यस्तरीय मंच
Fri, 02 Jan 2026 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कौशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी-2.0) योजना के तहत सोनीपत जिले के विद्यार्थी अब राज्यस्तर पर रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत करेंगे।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से 5 जनवरी को पानीपत में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले की तीन चयनित टीमें अपने-अपने वर्किंग मॉडल के माध्यम से रोजगार सृजन के ठोस सुझाव रखेंगी।
राजकीय विद्यालयों में संचालित इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करना, स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने दिसंबर 2025 में जिलास्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कर 10 टीमों में से सर्वश्रेष्ठ तीन टीमों का चयन किया था। इन्हेंं अब राज्यस्तरीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
केबीसी योजना के तहत अक्तूबर 2025 में जिले के 250 शिक्षकों और 929 विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया था। नवंबर 2025 में चयनित 10 टीमों को विभिन्न कंपनियों से व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिलवाया गया ताकि वे अपने विचारों को व्यावहारिक रूप दे सकें।
योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के बाद केवल नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।