फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JJP ready to mediate between farmers and government: Dr. Ajay Chautala

किसानों व सरकार के बीच मध्यस्थता करने को जजपा तैयार : डॉ. अजय चौटाला

Tue, 20 Jul 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
JJP ready to mediate between farmers and government: Dr. Ajay Chautala
ककरोई रोड पर पहुंचे जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला का स्वागत करते पदाधिकारी व कार्यकर्? - फोटो : Sonipat
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को लेकर धरनारत किसानों व सरकार के बीच वह मध्यस्थता के लिए तैयार हैं, ताकि समस्या का समाधान हो सके। इसके लिए किसान नेता जब चाहें, उनसे संपर्क साध सकते हैं। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला सोमवार को ककरोड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने तीनों कृषि कानूनों को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि वह किसानों व सरकार के बीच मध्यस्थता के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जजपा का गठन ही किसान-कमेरा-मजदूर वर्ग के हितों व कल्याण के लिए किया गया है। किसानों के कल्याण के लिए जजपा दिन-रात जुटी है। धरनारत किसानों को भी बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए, ताकि हल निकल सके। संवादहीनता से किसी भी समस्या का समाधान संभव नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. अजय सिंह चौटाला की उपस्थिति में सचिन लाठिया के नेतृत्व में करीब तीन 36 युवक जजपा में शामिल हुए। युवाओं का स्वागत करते हुए डॉ. अजय चौटाला ने भरोसा दिलाया कि युवाओं को पार्टी में पूर्ण मान-सम्मान दिया जाएगा। जजपा में युवाओं की विशेष हिस्सेदारी है, जिसे और विस्तार दिया जाएगा। युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए आगे आना चाहिए। इससे पहले सोनीपत पहुंचने पर डॉ. अजय चौटाला का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जजपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, चेयरमैन पवन खरखौदा, राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मलिक, जजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मोनिका मलिक, रणधीर मलिक, अजीत आंतिल, सोनीपत हलका प्रधान संदीप गहलावत, राई हलका प्रधान ओमप्रकाश रसोई, गोहाना हलका प्रधान नरेंद्र गहलावत, बबीता दहिया, भीम मेहरा, अमरजीत छिक्कारा, जितेंद्र चहल, सुरेश दहिया, राजेश, गफूर खान, रमेश बड़ौली, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed