फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jewelry and cash stolen after breaking the lock of a senior citizen's empty flat.

Sonipat News: सीनियर सिटीजन के सूने फ्लैट का ताला तोड़ गहने और नकदी चोरी

Tue, 14 Jul 2026 09:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Jul 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen after breaking the lock of a senior citizen's empty flat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बहालगढ़ स्थित एल्डिको सिटी में चोरों ने सूने फ्लैट को निशाना बनाते हुए सोने के आभूषण, चांदी का सिक्का और नकदी चोरी कर ली। वारदात उस समय हुई जब फ्लैट मालिक एक सप्ताह से घर से बाहर थे। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर लौटे बुजुर्ग ने घर का सामान बिखरा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
एल्डिको सिटी निवासी 76 वर्षीय हरपाल गोस्वामी ने बहालगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह एक सप्ताह से किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान पड़ोसियों ने उन्हें फ्लैट में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह वापस पहुंचे तो देखा कि चोर उनके फ्लैट से सोने के आभूषण, चांदी का सिक्का और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो पता चला कि चोरों ने दोपहर करीब 2:30 बजे से 3:30 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed