{"_id":"67a0ca3689f4aae5540a0420","slug":"jcb-crushes-young-man-during-immersion-of-idol-of-goddess-saraswati-in-sonipat-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सरस्वती मूर्ति विसर्जन में उमड़ी भीड़, कुछ देर बाद मच गई चीख-पुकार, सड़क पर बिखरा था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: सरस्वती मूर्ति विसर्जन में उमड़ी भीड़, कुछ देर बाद मच गई चीख-पुकार, सड़क पर बिखरा था खून
Mon, 03 Feb 2025 07:23 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 03 Feb 2025 07:23 PM IST
सार
सोनीपत में सोमवार शाम को बड़ी संख्या में लोग माता सरस्वती मूर्ति के विसर्जन के लिए सड़कों पर नाचते-गाते रंग गुलाल उड़ाते जा रहे थे। मूर्ति विसर्जन गांव बड़वासनी नहर में किया जाना था। इससे पहले ही वहां चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में सोमवार को सरस्वती मां की मूर्ति का विसर्जन में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी थी। ढोल नगाड़ों से साथ लोग जश्न मना रहे थे। रंग गुलाल खूब उड़ रहा था। तभी अचानक वहां चीख-पुकार मच गई। सड़क पर खून बिखरा था। महिलाएं रोने लगी।
विज्ञापन
गोहाना रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास बुलडोजर ने सरस्वती मां की मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गोहाना रोड पर भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन गई। सूचना के बाद एसीपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव बंगरहटा निवासी विजय पासवान (34) सोनीपत में सीमेंट स्टोर पर काम करता था। वह हाल में परिवार के साथ प्रगति नगर गली नंबर-एक में रहता था। विजय पासवान अपने साथियों व परिजनों संग सोमवार शाम को सरस्वती मां की मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुआ था। वह नाचते-गाते रंग गुलाल उड़ाते हुए गोहाना रोड से गांव बड़वासनी नहर में जा रहे थे। जब वह गोहाना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो तभी तेज रफ्तार बुलडोजर ने उसे चपेट में ले लिया। कुचले जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बुलडोजर लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मार्ग पर भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसीपी राजपाल सिंह व एसआई देवेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को मार्ग से हटाने के बाद जाम की स्थिति को सामान्य किया जा सका।
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विजय पासवान के परिवार सहित प्रगति नगर में रहकर सीमेंट के स्टोर पर काम करता था। उसकी तीन बेटियां व एक बेटा है। हादसे में विजय की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिचित राहुल पासवान ने बताया कि कुछ देर पहले तक सभी खुशियां मना रहे थे। तेज रफ्तार बुलडोजर चालक की लापरवाही से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
क्या कहती है पुलिस
सिटी सोनीपत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार का कहना है कि हादसे में युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि हादसा बुलडोजर चालक की लापरवाही से जान गई है। मामले की जांच की जा रही है।