फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Invitation given to reach Pension Sankalp Maharally Jind

Sonipat News: पेंशन संकल्प महारैली जींद में पहुंचने के लिए दिया न्योता

Mon, 29 Jan 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Invitation given to reach Pension Sankalp Maharally Jind
सोनीपत। पेंशन बहाली संघर्ष समिति (पीबीएसएस) ब्लॉक खरखौदा और सोनीपत की तरफ से सोमवार को विभिन्न विभागों का दौरा कर कर्मचारियों और अधिकारियों को पेंशन संकल्प महारैली जींद में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैंयापुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहट, आईटीआई खरखौदा, सामान्य अस्पताल खरखौदा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना में पहुंचकर कर्मचारियों से संपर्क साधा गया।
विज्ञापन

संपर्क अभियान के दौरान प्रदेश के मुख्य सलाहकार प्रमोद ईष्टकान ने कहा कि पेंशन बहाली संघर्ष समिति की तरफ से प्रस्तावित पेंशन संकल्प महारैली जींद में 11 फरवरी को होगी। इसमें पेंशन विहीन कर्मचारी व अधिकारी अपने परिवार सहित पहुंचेंगे उन्होंने कहा कि पीबीएसएस के राज्य अध्यक्ष बिजेंद्र धारीवाल के नेतृत्व में सभी जिलों से बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचेंगे। पेंशन बहाल नहीं करने के कारण कर्मचारियों में रोष है। चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी कर्मचारियों को पेंशन बहाली का वादा किया था, लेकिन सरकार बनते ही उसे भूल गए। पुरानी पेंशन कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है, जिसके लिए वह लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला सोनीपत प्रभारी देवराज बाल्यान ने कहा कि सोनीपत में प्रत्येक विभाग में संपर्क अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राकेश जांगड़ा, राजकीय स्कूल बैंयापुर में रजनीश, मंजु, ज्योति, रोहट से मोहिनी, निशा, थाना कलां से सोनिया, उर्मिला, अनिल, सामान्य अस्पताल खरखौदा में प्रधान टेकराम, दीपक, राजेश, हेमा, आईटीआई खरखौदा से लोकेश, जगपाल, संजय सहित अन्य ने पेंशन बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed