{"_id":"67a116e214161e202409b2d5","slug":"investigation-passengers-started-keeping-distance-from-e-bus-due-to-high-fare-and-lack-of-time-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131765-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ताल : अधिक किराये व समय के अभाव में ई-बस से यात्री बनाने लगे दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ताल : अधिक किराये व समय के अभाव में ई-बस से यात्री बनाने लगे दूरी
Tue, 04 Feb 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत से कुंडली जाने वाली ई-बस में सवार यात्री। संवाद
सोनीपत। रोडवेज डिपो में शामिल की गई पांच इलेक्ट्रिक बसों में टिकट प्रक्रिया शुरू होते ही यात्रियों ने दूरी बनानी शुरू कर दी है। इसका कारण ऑटो के मुकाबले ई-बस में किराया अधिक होना और लोगों के पास समय का अभाव माना जा रहा है। सोमवार को बस अड्डे से बहालगढ़ जाने वाली ई-बस में यात्रियों की संख्या कम रही। किराया शुरू होने पर ई-बसों की पड़ताल की गई तो ई-बस में यात्रियों की संख्या करीब 60 से 65 फीसदी तक रही, जबकि रविवार को 50 फीसदी से भी कम थी।
सरकार ने यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं देने और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पांच जिलों में ई-बसें भेजी हैं। जबकि दो जिलों में ई-बसों का परिचालन एक साल पहले ही कर दिया गया था। सोनीपत में ट्रायल के बाद गणतंत्र दिवस पर पांच ई-बसों को सड़कों पर उतारते हुए एक सप्ताह तक यात्रियों के लिए निशुल्क परिचालन किया गया। जब तक निशुल्क चली, तब तक बस में भीड़ नजर आई। 02 फरवरी से बसों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार किराया लेना शुरू कर दिया है। किराया शुरू होते ही यात्रियों ने ई-बसों से दूरी बनानी शुरू कर दी है।
ऐसे समझें अंतर
रोडवेज डिपो में शामिल पांच ई-बसें 45 सीटर हैं। इन बसों का परिचालन सोनीपत से कुंडली रूट पर किया जा रहा है। एक बस दोनों शिफ्टों में छह-छह फेरे यानी दिन में 12 फेरे लगाती हैं। ऐसे में पांचों बसें दिन में कुल 60 फेरे लगा रही हैं। ऐसे में सीटों के अनुसार यात्री 2700 होनी चाहिए, जबकि रविवार को 1270 यात्रियों ने ई-बसों में टिकट लेकर सफर किया, जो करीब 47 फीसदी रहा। हालांकि सोमवार को ई-बसों में यात्री संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
ई-बस व ऑटो किराये में अंतर
स्थान दूरी ई-बस ऑटो
बस अड्डे से सेक्टर 3/5 चौक तक 4.5 किमी 10 रुपये 10 रुपये
बस अड्डे से बहालगढ़ चौक तक 8.0 किमी 15 रुपये 10 रुपये
बस अड्डे से राई बस अड्डा 10.5 किमी 20 रुपये 20 रुपये
बस अड्डे से बीसवांमील 13.9 किमी 25 रुपये 20 रुपये
बस अड्डे से टीडीआई मॉल 16.8 किमी 30 रुपये 30 रुपये
बस अड्डे से लख्मी प्याऊ तक 19.6 किमी 35 रुपये 30 रुपये
बस अड्डे से कुंडली बॉर्डर 20.4 किमी 40 रुपये 40 रुपये
बोले यात्री
-यात्रियों की सुविधा के लिए ई-बसों का परिचालन शुरू किया है। ऑटो के मुकाबले किराया थोड़ा अधिक जरूर है, लेकिन सुविधाएं लेनी हैं तो खर्च भी करना पड़ेगा।
-विजय, जालंधर
--
-ई-बसों में यात्रियों को ऑटो के मुकाबले अधिक किराया लगता है, यही कारण कि बस में अभी सवारियां कम हैं। लोगों के पास समय का अभाव है, इसलिए ऑटो या बस जो पहले मिलता है, उसी में बैठ जाते हैं।
-बलवान, प्याऊ मनियारी
-जिले में बस अड्डा से कुंडली बॉर्डर तक ई-बसों का परिचालन किया जाता है। बसों को एक सप्ताह तक निशुल्क चलाया गया था। दो दिन से यात्रियों से किराया लेना शुरू किया है। अभी शुरुआत है, इसलिए यात्रियों की संख्या कम है। धीरे-धीरे यात्रियाें की संख्या बढ़ेगी।
-श्रीपाल, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत