फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inspired to make startup and business plan

Sonipat News: स्टार्टअप और व्यावसायिक योजना बनाने के लिए किया प्रेरित

Tue, 25 Feb 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Feb 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Inspired to make startup and business plan
फोटो 06- सोनीपत के हिंदू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित विशेषज्ञ सत्र में अतिथियों को पौधा
सोनीपत। हिंदू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में भविष्य की उद्यमिता, रुझान, चुनौतियां व अवसर विषय पर विशेषज्ञ सत्र का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के पूर्व छात्र रहे डॉ. गौरव मित्तल ने आईटी कंपनी ई सॉल्यूशंस, एस्ट्रो न्यूमरोलॉजी और आयुर्वेदिक उत्पादों पर अपने अनुभव व विशेषज्ञता विद्यार्थियों व स्टाफ के साथ साझा की।
विज्ञापन

डॉ. गौरव मित्तल ने सभी को न केवल उद्यमशीलता के गुरु मंत्र से अवगत करवाया बल्कि उन्हें व्यावसायिक दुनिया की वास्तविकताओं को समझने और स्वयं के स्टार्टअप और व्यावसायिक योजना बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने आध्यात्मिक ज्ञान को भी व्यवसाय से जोड़कर बताया। हिंदू ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ. डीपी सिंह ने इनका धन्यवाद दिया। कॉलेज निदेशक शिवानी ठाकुर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान एमबीए विभाग के एचओडी कुलदीप दहिया, पूनम माथुर, विनीत गोयल, विनीत शर्मा, वैशाली, रुचि गोयल, अंकिता गुप्ता, मोनिका तूर, अलका अग्रवाल, मोनिका दुआ, राजीव त्यागी, सतीश गोयल व वनिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed