{"_id":"66e364aa14d9393d9e0e8984","slug":"inspection-of-cetp-and-stp-sonipat-news-c-197-1-snp1008-124432-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीईटीपी व एसटीपी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीईटीपी व एसटीपी का किया निरीक्षण
Fri, 13 Sep 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
फाेटो 07- सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) का निरीक
सोनीपत। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पी राघवेंद्र राव ने वीरवार को जिला के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बनाए गए 10 एमएलडी क्षमता के कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) का निरीक्षण किया।
साथ ही रेल कोच नवीनीकरण कारखाना बड़ी के 16 एमएलडी क्षमता के सीईटीपी व मुरथल स्थित तीन एमएलडी क्षमता के बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बोर्ड के अध्यक्ष पी राघवेंद्र राव ने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के अधिकारियों व कांट्रेक्टर कंपनी के अधिकारियों को सीईटीपी व एसटीपी को सही ढंग से चलाने और इसके रखरखाव को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 अक्तूबर तक मुरथल स्थित ढाबों से निकलने वाले दूषित पानी को सीवरेज लाइन के माध्यम से एसटीपी के साथ जोड़ा जाए, ताकि ढाबों से निकलने वाले दूषित पानी को एसटीपी की ओर से पूर्ण रूप से शोधन कर उसे पुन: उपयोग में लाया जा सके। पी राघवेंद्र राव ने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्य को तय समय के अंदर पूरा करवाना सुनिश्चित करें।