{"_id":"609ad0f18ebc3ed98a425752","slug":"inmate-dies-in-hospital-from-jail-after-chest-pain-sonipat-news-rtk608096969","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीने में दर्द के बाद जेल से अस्पताल में दाखिल बंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीने में दर्द के बाद जेल से अस्पताल में दाखिल बंदी की मौत
विज्ञापन
जिला कारागार में हत्या के प्रयास के मामले में बंद बंदी की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला कारागार में हत्या के प्रयास के मामले में बंद गांव शाहपुर तुर्क फिलहाल जनता कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ शीलू की मंगलवार दोपहर को अचानक तबियत खराब हो गई। उसने सीने में दर्द की शिकायत की। जिस पर उसे तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी। पोस्टमार्टम 176 के तहत बुधवार को कराया जाएगा। सुनील के खिलाफ पूर्व नगर पार्षद व आप नेता विमल किशोर ने सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज कराया था।
कारागार में सीने में दर्द के चलते सामान्य अस्पताल में भर्ती कराए गए हत्या के प्रयास के आरोपी की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।