फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   INLD to protest against the government on June 1

Sonipat News: सरकार के खिलाफ एक जून को इनेलो करेगी प्रदर्शन

Thu, 28 May 2026 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
INLD to protest against the government on June 1
फोटो : सोनीपत के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बैठक के बाद मौजूद इनेलो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इनेलो की ओर से 1 जून को छोटूराम चौक से उपायुक्त कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। रेलवे रोड स्थित विश्राम गृह में बुधवार को हुई बैठक में उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, बिजली-पानी संकट और बेरोजगारी से जनता परेशान है।
विज्ञापन


कुणाल गहलावत ने आरोप लगाया कि 10 दिन में चार बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला गया है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने से आम आदमी का जीवन प्रभावित हुआ है। प्रदेश में बिजली कटौती और पेयजल संकट भी गंभीर समस्या बना हुआ है। इस दौरान पूर्व एसपी अनूप दहिया, कृष्ण मलिक, सुरेश त्यागी, भूपेंद्र मलिक, फुलकुमार चौहान व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed