फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Information about the sacrifice of Veer Gokula Jat will be taken to every house.

Sonipat News: वीर गोकुला जाट के बलिदान की जानकारी घर-घर पहुंचाई जाएगी

Fri, 02 Jan 2026 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Information about the sacrifice of Veer Gokula Jat will be taken to every house.
फोटो 16: सोनीपत के सेक्टर-23 में वीर गोकुला जाट के बलिदान दिवस पर नमन करते लोग। स्रोत: आयोजक
सोनीपत। सेक्टर-23 स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को वीर गोकुला जाट का बलिदान दिवस मनाया गया। स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि देने के साथ संकल्प लिया कि वीर गोकुला के बलिदान की जानकारी राज्य के घर-घर तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

आयोजक आनंद हुड्डा ने बताया कि गोकुला का जन्म फरीदाबाद जिले के गांव तिलपत में एक जमीदार के घर में हुआ। क्रूर मुगल शासक औरंगजेब की धार्मिक, आर्थिक व कराधान आदि दमनकारी नीतियों से जनता त्रस्त थी।
विज्ञापन

उन्होंने आसपास के बीस हजार जाटों व किसानों को इकट्ठा कर सेना बनाई और मुगलों के खिलाफ कई लड़ाइयां जीतीं। यहां तक कि तिलपत की लड़ाई में मुगल सेना को पराजित करके मुगल फौजदार अब्दुल नबी खान को मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादाबाद छावनी को नष्ट करने की वजह से औरंगजेब को बड़ी चोट पहुंची थी। बाद में धोखे से गोकुला को घेर लिया था। कई दिन तक चली लड़ाई के बाद उनको पकड़ लिया था। आगरा के किले में औरंगजेब ने उन्हें कलमा पढ़ने के लिए कहा मगर उन्होंने मना कर दिया। इस पर उनकी हत्या कर दी गई थी।

बलिदान दिवस कार्यक्रम में वेद ठेकेदार, राजेश प्रधान, डॉ. धर्मवीर मलिक योगी, वीरेंद्र दूहन, कुलदीप दहिया, दीपक दहिया, ओमप्रकाश लाकड़ा, सुरेंद्र श्योराण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed