फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inflation hit... Onion brought out tears from people

Sonipat News: महंगाई की मार... प्याज ने निकाले लोगों के आंसू

Mon, 30 Oct 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Inflation hit... Onion brought out tears from people
सोनीपत के गोहाना की पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। त्योहारी सीजन में प्याज के भाव ने रुलाना शुरू कर दिया है। इसकी वजह से आम आदमी की थाली से प्याज गायब होता दिख रहा है। सब्जी मंडी में प्याज 60 से 80 रुपये प्रति किलो प्याज बिक रहा है। वहीं आम फेरी वाले 80 रुपये किलो बेच रहे हैं। प्याज के भाव बढ़ने से लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है।


मौसम संबंधी कारणों से खरीफ सीजन के प्याज की बुआई में देरी हुई है। इससे फसल की आवक में भी देरी हुई है। खरीफ सीजन के प्याज की आवक अब तक शुरू हो जानी चाहिए थी। रबी सीजन की प्याज का भंडार खत्म होने से आपूर्ति कम हो रही है, जिससे कीमतें बढ़ रही हैं। व्यापारियों के अनुसार आगामी दिनों में प्याज के भाव बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन




इसलिए बढ़ रही प्याज की कीमत
मंडी में महाराष्ट्र के नासिक और मध्यप्रदेश के शाजापुर से प्याज आता है। बारिश की वजह से प्याज की फसल ज्यादा खराब हो गई है। कर्नाटक में प्याज की नई फसल बारिश से खराब हो गई है। नासिक में भी प्याज खराब होने से कीमतों में तेजी आई है। ऐसे में इसका असर गोहाना की मंडी में भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले लोग

दाम बढ़ने के बाद प्याज की सप्लाई लेना बंद कर दिया है। पुराना प्याज तो बिक नहीं रहा ऐसे में नई सप्लाई लेकर घाटे का सौदा करना बेवकूफी होगी। ऐसे में प्याज की खरीद बंद कर दी है।

-सुरेश कुमार, मासाखोर, गोहाना।




पुराना रखा प्याज तो बिक नहीं रहा है, ऐसे में नई सप्लाई लेकर कोई फायदा नहीं है। प्याज के दाम बढ़ने से हमने पिछले दो दिन से प्याज की सप्लाई लेना भी बंद कर दिया है।
-लीला राम, मांसाखोर, गोहाना।

अब प्याज के दाम 80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। ऐसे में रसाेई चलाना मुश्किल हो गया है। प्याज अधिकतर सब्जियों में इस्तेमाल की जाती है। ऐसे में रसोई के बजट में बढ़ोतरी हुई है। प्याज के दाम कम करने की तरफ कदम उठाने चाहिए।


-शालू रानी, गोहाना।



बच्चों की स्कूल फीस पहले ही काफी बढ़ चुकी है, अब प्याज के दामों ने हालत खराब कर रखी है। रसोई घर का बजट बिगड़ने लगा है। सरकार को प्याज के दाम कम करने के लिए कुछ करना चाहिए।

-मनीषा देवी, गोहाना।






मौसम में हुए बदलाव के चलते दूसरे प्रदेशों से मंडी में प्याज की आवक कम हो रही है, जिसके चलते प्याज के भाव में वृद्धि हुई है।
- दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed