फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Indian contingent selected for Junior World Wrestling Championship

खेल: जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल का चयन, ये पहलवान हुए ट्रायल में चयनित

Mon, 18 Jul 2022 12:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 12:57 AM IST
सार

15 से 21 अगस्त तक बुल्गारिया के सोफिया शहर में जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता होगी। सोनीपत साई सेंटर में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन के पहलवानों के ट्रायल हुए। फ्री-स्टाइल के चार व महिला वर्ग के दो भारवर्ग में दोबारा ट्रायल होगा।

विज्ञापन
Indian contingent selected for Junior World Wrestling Championship
जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित भारतीय दल अध्यक्ष बृजभूषण शरण व साई की निदेशक ललिता शर् - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र बहालगढ़ में रविवार को हुए ट्रायल में जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल का चयन किया गया। प्रतियोगिता 15 से 21 अगस्त तक बुल्गारिया के सोफिया शहर में होगी। इसमें फ्री-स्टाइल वर्ग के चार और महिला वर्ग के दो भारवर्ग के ट्रायल दोबारा होंगे।  

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि बुल्गारिया में अगले महीने होने वाली अंडर-20 जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए रविवार को ट्रायल के बाद पहलवानों का चयन किया गया। रविवार को साई सोनीपत में 20 भारवर्ग में मुकाबलों के बाद विजेता पहलवानों के नामों की घोषणा की गई।
विज्ञापन


साई सोनीपत में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण और साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने ट्रायल का शुभारंभ कराया। शाम को पहलवानों की घोषणा की गई। ग्रीको रोमन के मुख्य कोच हरगोबिंद सिंह और फ्री स्टाइल के मुख्य कोच जगमिंदर सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह भारवर्ग में दोबारा होंगे ट्रायल 
विनोद तोमर ने बताया कि ट्यूनिशिया में चल रही चौथी रैंकिंग सीरीज में भाग ले रहे फ्री स्टाइल के चार और दो महिला पहलवानों ने चयन समिति से आग्रह किया था कि वे रैंकिंग सीरीज में भाग ले रहे हैं, इस कारण उनके भारवर्ग के ट्रायल उनके देश लौटने पर लिए जाएं। चयन समिति ने उनके आग्रह को स्वीकार करते फैसला लिया कि छह भारवर्ग में पहलवानों के आने के बाद विजेता पहलवानों को दोबारा ट्रायल देना होगा।

फ्री स्टाइल के 57 किलो, 61, 65, 74 और महिला वर्ग में 53 व 72 किलो में रविवार को विजेता पहलवानों में क्रमश : अमन, उदित, सुजीत, सागर जागलान और अंतिम व बिपाशा के साथ दोबारा ट्रायल देना होगा। उस ट्रायल में विजेता ही जूनियर विश्व कप में जाएंगे।


ट्रायल में यह पहलवान हुए चयनित
फ्री स्टाइल में दिल्ली के अभिषेक ढाका (57 किलो)  हरियाणा के मोहित (61 किलो),  दिल्ली के रवि (65 किलो), उत्तर प्रदेश के मुलायम यादव (70 किलो), हरियाणा के जयदीप (74 किलो), सर्विसेज के दीपक (79 किलो), उत्तर प्रदेश के जोंटी कुमार ( 86 किलो), उत्तर प्रदेश के आकाश (92 किलो), हरियाणा के नीरज (97 किलो) और महाराष्ट्र के महेंद्र गायकवाड (135 किलो) का चयन किया गया है। ग्रीको रोमन वर्ग में उत्तर प्रदेश के अनूप (55 किलो), चंडीगढ़ के सुमित (60 किलो), दिल्ली के उमेश (63 किलो), सर्विसेज के अंकित गुलिया (67 किलो), सर्विसेज के दीपक (72 किलो), चंडीगढ़ के सचिन (77 किलो), हरियाणा के रोहित दहिया ( 82 किलो), उत्तर प्रदेश के सुरजीत सिंह (87 किलो), पंजाब  के नरेंद्र चीमा (97 किलो) और हरियाणा के प्रवेश (130 किलो) में चयनित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed