फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Incomplete underpasses make commuters' journey difficult

Sonipat News: अधूरे अंडरपास ने कठिन की राहगीरों की राह

Tue, 05 May 2026 07:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 May 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Incomplete underpasses make commuters' journey difficult
फोटो: गन्नौर के अगवानपुर अंडरपास को लेकर रेलवे विभाग की कार्यशैली के प्रति रोष प्रकट करते सरपंच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। रेलवे अंडरपास के निर्माण की वजह से अगवानपुर रेलवे फाटक लंबे समय से बंद है। अंडरपास का निर्माण करीब दो साल से अधूरा पड़ा है। इससे कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अंडरपास से अगवानपुर की तरफ अब दो रास्ते निकाले जा रहे हैं। एक रास्ता राजलूगढ़ी की तरफ जबकि दूसरा रास्ता पांची रोड की तरफ। इसके लिए रेलवे ने खोदाई का कार्य करवा कर छोड़ दिया है। खोदाई के बाद अब स्थिति यह है कि अधूरे अंडरपास से दोपहिया वाहनों को लेकर गुजरना जोखिम भरा है।
विज्ञापन

यहां से चार पहिया वाहन निकालना पूरी तरह से बंद है। इससे आसपास के ग्रामीणों में रोष है। भोगीपुर गांव के सरपंच सावन कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है। सरपंच ने बताया कि वाहनों से उठने वाला धूल का गुबार दोपहिया चालकों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र, सतबीर, त्रिलोक और विकास ने बताया कि रेलवे विभाग ने फाटक लंबे समय से बंद कर रखा है, न तो अंडरपास का काम पूरा हो रहा और न ही रेलवे ओवरब्रिज पूरा किया जा रहा है। मजबूरन लोगों को कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।

स्कूल-काॅलेज जाने वाले छात्रों और रोजाना सफर करने वाले कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अंडरपास का काम तुरंत पूरा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed