फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the Vidhansabha, the MLA raised the demand for the revival of the stadium.

Sonipat News: विस में विधायक ने स्टेडियम के पुनरुद्धार की उठाई मांग

Sat, 07 Mar 2026 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
In the Vidhansabha, the MLA raised the demand for the revival of the stadium.
फोटो : सोनीपत के गोहाना रोड ​स्थित सुभाष स्टेडियम में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : 1
-जवाब में खेल राज्य मंत्री बोले - 66 लाख से होगा समतलीकरण, बहुउद्देशीय हॉल भी बनेगा
विज्ञापन

फोटो 03 व 04
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विधायक निखिल मदान ने सुभाष स्टेडियम में खेल सुविधाओं का स्तर सुधारने और नवीनीकरण की मांग उठाई।उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि सुभाष स्टेडियम में कुश्ती, कबड्डी, बैडमिंटन व वॉलीबॉल के लिए आधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाने की जरूरत है।
खिलाड़ियों के लिए आधुनिक जिम, शौचालयों व ड्रेसिंग रूम की व्यवस्था करना जरूरी है। सुभाष स्टेडियम मरम्मत के राह देख रहा है जिसमें एथलेटिक्स ट्रैक का नवीनीकरण करना आवश्यक है। स्टेडियम का लेवल सड़क से आठ से 10 फीट नीचे है जिसके चलते स्टेडियम में बारिश के समय जलभराव की समस्या बनती है।
विज्ञापन

विधायक के प्रश्न का जवाब देते हुए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से 66 लाख रुपये से स्टेडियम में मिट्टी डलवाकर उसका लेवल सड़क के बराबर किया जाएगा इससे स्टेडियम में जलभराव न हो और खिलाड़ी आसानी से अभ्यास कर सके। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं जल्द कार्य एजेंसी को आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से 13.84 करोड़ रुपये से स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल और 200 मीटर लंबे सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाने का प्रस्ताव भी पास किया जा चुका है जिसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हॉल में इनडोर कबड्डी, वॉलीबॉल कोर्ट और 3 बैडमिंटन कोर्ट भी बनाए जाएंगे। स्टेडियम में महिला, पुरुष और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अलग अलग शौचालयों और ड्रेसिंग रूम का निर्माण होगा।

फोटो : सोनीपत के गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में खेलते खिलाड़ी। संवाद

फोटो : सोनीपत के गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में खेलते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed