{"_id":"6429d3076fea971eca0faa94","slug":"in-the-case-of-hoisting-the-saffron-flag-the-people-of-the-area-reached-the-religious-place-sonipat-news-c-17-1-112362-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भगवा झंडा फहराने के मामले में धार्मिक स्थल पहुंचे क्षेत्र के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भगवा झंडा फहराने के मामले में धार्मिक स्थल पहुंचे क्षेत्र के लोग
Mon, 03 Apr 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा में बैठक के दौरान बातचीत करते दोनों पक्षों के लोग। संवाद
खरखौदा। रामनवमी के दिन खरखौदा के समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर भगवा झंडा फहराने के मामले के बीच रविवार को क्षेत्र के कुछ लोग धार्मिक स्थल पहुंचे और समुदाय विशेष के लोगों से बातचीत की। इस दौरान दोनों धर्मों के लोगों ने कहा कि वह सामाजिक भाईचारे को पहले की तरह कायम रखेंगे।
सेहरी निवासी बलवान नंबरदार के नेतृत्व में रविवार को कुछ लोग समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पहुंचे। बलवान नंबरदार ने कहा कि हमारा देश अनेकताओं के बीच एकता में विश्वास रखने वाला है। हमारा संविधान सभी धर्मों को एक समान सम्मान देने की बात कहता है। ऐसे में कोई असामाजिक तत्व हमारे भाईचारे को खत्म नहीं कर सकता है। वह चाहते हैं कि सभी लोग हमारे साथ भाईचारा बनाकर रहे। जिन असामाजिक लोगों ने यह कृत्य किया, वह निंदनीय है। धार्मिक स्थल की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सलीम ने कहा कि वह यहां भाईचारे के साथ रहते आएं हैं और आगे भी इसी प्रेम और सद्भावना के साथ रहेंगे। उनका किसी धर्म विशेष से कोई विरोध नहीं है। लोगों ने यहां पहुंचकर भाईचारे को और बढ़ाने का काम किया है। इस मौके पर अत्तर सिंह, राकेश, सेहरी, महाबीर थाना कला, सत्यप्रकाश किडौली, नफे सिंह सिसाना, करतार सिंह, जयभगवान, मोहम्मद सद्दीक सेहरी, इस्लाम सेहरी, सुभाष, उमेद पिपली व कर्ण खरखौदा मौजूद रहे।
बैठक में लिया फैसला
रविवार को दूसरी बार की गई बैठक में फैसला लिया गया कि भाईचारा बना रहे। इसके लिए कानूनी मसले को भी सुलझाया जाएगा। वहीं पुलिस प्रशासन से मांग की जाएगी कि अब इस मामले में और गिरफ्तारियां न की जाएं। वह अपने भाईचारे को पहले की ही तरह मजबूत रखेंगे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं होने देने की जिम्मेदारी ली। जिस पर मामले में सुलह के प्रयास तेज हो गए हैं।