फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the alumni meeting ceremony, the students celebrated with a captivating dance.

Sonipat News: पूर्व छात्रा मिलन समारोह में छात्राओं ने मनमोहक नृत्य से बांधा समां

Mon, 22 Apr 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Apr 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
In the alumni meeting ceremony, the students celebrated with a captivating dance.
सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा।
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में पूर्व छात्राओं की बैठक का आयोजन किया गया। प्राध्यापिका निर्मल ने सभी स्टाफ सदस्यों व पूर्व छात्राओं का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. संतोष राठी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की संयोजक कंचन सिधर ने मंच संचालन किया। इस दौरान छात्राओं ने शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम में पहुंची पूर्व छात्रा प्रीति दहिया, रेखा, दीपा, रितु मलिक, मीनाक्षी, रेखा राठी, सरोज व सुदेश ने महाविद्यालय की छात्राओं संग पुरानी यादें और अपने अनुभव साझा किए। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर गई छात्राओं ने अपनी प्रतिभा ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। जीवन में आगे बढ़ रही पूर्व छात्राएं अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान प्राध्यापिका गीता, सुनीता, अनिता राठी, सीमा, सोनिया, संगीता, स्वाति, मनीषा व ममता उपस्थित रही। प्राचार्य ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed