फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If the accused of firing at Maturam confectionary shop are not arrested then Gohana will be closed on 30th

Sonipat: मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो 30 को गोहाना बंद करेंगे

Sun, 28 Jan 2024 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 10:43 PM IST
सार

सत्संग भवन में पत्रकारों से बातचीत में व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने प्रदेश सरकार को चेताया है। 

विज्ञापन
If the accused of firing at Maturam confectionary shop are not arrested then Gohana will be closed on 30th
सोनीपत के गोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग गर्ग व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने कहा कि पुरानी अनाज मंडी के पास स्थित मातूराम हलवाई की दुकान पर सप्ताह पहले दिनदहाड़े बदमाशों ने 42 राउंड फायरिंग की थी। दूध विक्रेता पर जानलेवा हमला किया था। साथ ही रंगदारी की मांग की गई थी। इससे व्यापारियों में भय का माहौल है। उसके बावजूद पुलिस अभी तक हमलावरों को पकड़ नहीं पाई है। इसके विरोध में व्यापारी मंगलवार से गोहाना में बाजार बंद करेंगे। वह रविवार को गोहाना की पुरानी अनाज मंडी के सत्संग भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


गर्ग ने आरोप लगाया कि प्रदेश अपराध के मामले में देशभर में पहले स्थान पर है। व्यापारियों व आम लोगों के साथ लूटपाट, फिरौती, अपहरण, हत्या व चोरियों की वारदात लगातार सामने आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण बेरोजगारी है। सरकार को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेताया कि पुलिस प्रशासन मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग करने वाले अपराधियों को सोमवार तक गिरफ्तार नहीं करता है तो व्यापार मंडल 30 जनवरी को गोहाना बंद करेगा।
विज्ञापन


इस दौरान गोहाना मंडी प्रधान विनोद सहरावत, सामाजिक कार्यकर्ता रामधन भारतीय, सेठ रामधारी मल, गोहाना के उप प्रधान विकास जैन, प्रदेश महासचिव रमेश खुराना रोहतक, नरेंद्र बंसल, सतनारायण सैनी, पवन गोयल, प्रदीप चहल तथा अनुज बंसल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशभर में कर सकते हैं बाजार बंद
गर्ग ने बताया कि व्यापारी 30 जनवरी को पहले गोहाना में बाजार बंद करेंगे। उसके बाद भी पुलिस हमलावरों को गिरफ्तारी नहीं करेगी तो वह प्रदेशभर में बाजार बंद करने का आह्वान करेंगे। गोहाना में तो व्यापारी सिर्फ ट्रेलर दिखाएंगे। प्रदेश में बाजार बंद कर प्रशासन को पूरी फिल्म दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed