Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   huge fire broke out in illegal firecracker factory in Ridhau village of Sonipat, causing panic among people

Haryana: सोनीपत के रिढाऊ गांव में अवैध पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, तीन लोगों की झुलसने से मौत; 5-6 घायल

Sat, 28 Sep 2024 11:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Sep 2024 11:44 AM IST
सार

सोनीपत में पटाखा फैक्टरी में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया रहा है कि गांव रिढाऊ में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चलाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
huge fire broke out in illegal firecracker factory in Ridhau village of Sonipat, causing panic among people
पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव रिढाऊ में आबादी के अंदर घर में ही अवैध रूप से चलाई जा रही पटाखा फैक्टरी में अचानक लगी आग से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच-छह अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। झुलसी हालत में सभी को पीजीआई रोहतक ले जाया गया है। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एसीपी जीत सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव रिढाऊ में आबादी क्षेत्र के अंदर एक घर में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चलाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि फैक्टरी से 10-12 लोग काम करते थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज धमाके के साथ फैक्टरी में आग लग गई। आग व तेज आवाज से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया।

विज्ञापन


लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। सूचना के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फैक्टरी में काम कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई है। शवों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वहीं हादसे में झुलसे पांच-छह लोगों के एम्बुलेंस की मदद से पीजीआई रोहतक भेजा गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा कि लोगों को घर के अंदर पटाखा फैक्टरी चलाने की जानकारी नहीं थी। हादसे के बाद इसका पता लग सका है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पहले राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed