{"_id":"fc318ae4d628362753bdaad04a085b6d","slug":"hospital-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल फिर फर्श पर जन्मा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल फिर फर्श पर जन्मा बच्चा
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल मेें एक बार फिर एक महिला द्वारा फर्श पर बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। शनिवार को एक गर्भवती महिला नागरिक अस्पताल मेें डिलीवरी के लिए पहुंची थी।
अभी वह जच्चा-बच्चा केंद्र की ओर जा रही थी, तो रास्ते में शौचालय के सामने उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और वहीं फर्श पर एक बच्चे को जन्म दिया। गनीमत यह रही कि मौके पर कुछ आशा वर्कर खड़ी थी। उन्होंने पर्दा लगवाकर जच्चा-बच्चा को संभाला। दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
दवाई पिलाने गई थी आशा वर्कर
गर्भवती महिला के संपर्क में एक आशा वर्कर भी थी। इसी आशा वर्कर के जरिए वह पहले भी नागरिक अस्पताल में चेकअप के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को जब महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी तो आशा वर्कर दूसरे क्षेत्र में दवा पिलाने के लिए गई थी। इसी कारण गर्भवती महिला बिना आशा वर्कर के ही अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
इस मामले की सूचना मिल गई थी। भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. सीपी अरोड़ा, मेडिकल सुपरिंटेेंडेंट, नागरिक अस्पताल