फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hookah bar was running in MG Mall, four accused including operator arrested

एमजी मॉल में चल रहा था हुक्का बार, संचालक समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jul 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hookah bar was running in MG Mall, four accused including operator arrested
हुक्का बार चलाने के आरोप में गिरफ्तार युवक पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
शहर के सेक्टर-15 स्थित एमजी मॉल के अंदर एचआर-10 कैफिड एरिया के नाम से दुकान में चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के छापा मारने के दौरान हुक्का बार संचालक व अन्य लोग फरार हो गए थे। बाद में संचालक को भी पकड़ लिया गया। हुक्का बार से पुलिस ने तंबाकू, हुक्का चिलम व पाइप बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के गांव बलारपुर का राघवेंद्र प्रताप, बिहार के जिला औरंगाबाद के गांव रामपुर कैथी का राहुल पासवान व असम के जिला मेघालय के गांव लालमटी का रहने वाला स्टरैन संगमा है। हुक्का बार संचालक की पहचान सेक्टर-15 के कृष्ण के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-27 थाना में नियुक्त एएसआई सतनारायण मंगलवार रात को अपनी टीम के साथ अग्रसेन चौक पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एमजी मॉल में एचआर-10 कैफिड एरिया के नाम से दुकान है, जिसमें हुक्का बार चल रहा है। पुलिस टीम ने हुक्का बार पर छापा मारा। कैफे में पुलिस के घुसते ही वहां से कई युवा निकलकर भाग गए। पुलिस ने तीन युवकों को काबू कर लिया। उनकी पहचान राघवेंद्र प्रताप, राहुल पासवान व स्टरैन संगमा के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि हुक्का बार का मालिक सेक्टर-15 का कृष्ण है। वह यहां काम करते हैं। हुक्का बार मालिक पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने वहां से दो हुक्के, दो चिलम, दो पाइप, 100 ग्राम तंबाकू, लोहे की चिमटी आदि बरामद की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ 5/7 कोटपा एक्ट, 6 पॉयजन एक्ट 1919 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी जगबीर सिंह की टीम ने संचालक कृष्ण को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही शुरू किया था हुक्का बार
जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि उन्होंने हुक्का बार को एक दिन पहले ही शुरू किया था। वह दिन पहले ही काम करने लगे थे। रात को पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में तीन दिन में पकड़े गए तीन हुक्का बार
सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में तीन दिन के अंदर तीन हुक्का बार पकड़े गए हैं। सबसे पहले रविवार रात को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मुरथल रोड पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर मैनेजर को गिरफ्तार किया था। सोमवार रात को सेक्टर-27 थाना पुलिस ने सेक्टर-15 में छापा मारकर हुक्का बार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब लगातार तीसरे दिन मंगलवार रात को सेक्टर-15 क्षेत्र में ही हुक्का बार पकड़ा गया है।

वर्जन
प्रदेश में वर्ष 2010 से हुक्का बार बंद किए गए हैं। रात को सूचना के बाद सेक्टर-15 से एक और हुक्का बार पकड़ा है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। नशे के कारोबार को किसी सूरत में नहीं पनपने दिया जाएगा।
- प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-27 सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed