फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hookah bar was being run illegally under the guise of cafe in Sonipat

Sonipat: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, परोसी जा रही थी शराब, सीएम फ्लाइंग ने दो को धरा

Fri, 16 Sep 2022 08:17 AM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 16 Sep 2022 08:17 AM IST
सार

सोनीपत के दिल्ली नरेला रोड पर कैफे की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार छापेमारी के  दौरान भारी मात्रा में शराब की भरी व खाली बोतलों के साथ-साथ प्रतिबंधित हुक्का भी बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Hookah bar was being run illegally under the guise of cafe in Sonipat
बार में हुक्का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में राठधना-नरेला रोड स्थित एक विश्वविद्यालय के सामने चल रहे हुक्का-बीयर बार पर देर रात मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा मारा। एबीसीडी कैफे के नाम से चलाए जा रहे अवैध हुक्का, शराब व बीयर बार में पुलिस को करीब 150 युवक-युवतियां हुक्का, बीयर व सिगरेट पीते मिले। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ ही पुलिस व आबकारी विभाग को टीम को साथ लिया गया। पुलिस ने मौके से कैफे संचालक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि रात को करनाल टीम में नियुक्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को अवैध हुक्का-बीयर व शराब बार चलाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम को साथ लेकर तुरंत मौके पर छापा मारा गया। उनके साथ आबकारी विभाग के एईटीओ कश्मीर कंबोज भी थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि करीब एक एकड़ खाली जगह पर कनात लगी थी। जिसमें 15-20 की संख्या में टेबल-कुर्सियों पर बैठकर करीब 150 छात्र-छात्राएं शराब, बीयर व हुक्का फ्लेवर पी रहे थे। वेटर उन्हें शराब, बीयर व खाने-पीने का सामान दे रहे थे। पुलिस ने काउंटर पर बैठे दो युवकों को काबू किया। उनकी पहचान गांव असावरपुर निवासी प्रदीप व लिवासपुर निवासी पंकज के रूप में हुई। 
विज्ञापन


प्रदीप व पंकज हुक्का, शराब व बीयर बार चलाने का कोई लाइसेंस नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि जहां कैफे बना मिला वह जमीन राठधना के बिल्लू व एक एकड़ खाली जगह राठधना के विकास से किराये पर ली गई है। पुलिस ने पंकज व प्रदीप पर बिना लाइसेंस अवैध रूप से आहता व बीयर बार चलाकर व छात्र-छात्राओं को शराब, बीयर, सिगरेट व फ्लेवर हुक्का पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 269, 270, 72 सी, आबकारी अधिनियम व 21 (1) कोटपा एक्ट 2003 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मौके से 130 अलग-अलग मार्का बीयर व शराब बोतल, 32 कैन बीयर, 16 पव्वे, सात फ्लेवर हुक्के बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

20-25 दिन से चला रहा था कैफे  

कैफे संचालक ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को बताया कि वह कैफे को 20-25 दिन से चला रहे थे। उसके बावजूद पुलिस व आबकारी विभाग की टीम को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना मिलने पर छापा मारकर पकड़ा।


 

देर रात छापा मारकर अवैध कैफे को पकड़ा है। वहां पर छात्र-छात्राओं को शराब, बीयर व फ्लेवर हुक्का पिलाया जा रहा था। छात्र-छात्राओं की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा था। इस तरह के कैफे किसी सूरत में नहीं चलने दिए जाएंगे।  -  अजीत सिंह, डीएसपी मुख्यमंत्री उड़दस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed