कारोबारी को धमकी: 'रोहित फतेहपुरिया बोल रहा हूं, 5 करोड़ तैयार रख; रुपये न दिए तो पूरा परिवार खत्म कर देंगे'
पुलिस को दी शिकायत में आनंद गोयल ने बताया कि अर्बन एस्टेट टू निवासी हैं। 15 अक्तूबर को शाम करीब 4.20 बजे वह अपने बेटे अनिरुद्ध, अर्पित के साथ गांव चौधरीवास स्थित अपनी फैक्टरी पर थे। हमारे तीनों के फोन पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि रोहित फतेहपुरिया बोल रहा हूं। 5 करोड़ रुपये तैयार रख। अगर रुपये नहीं दिए तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।
विस्तार
हरियाणा के हिसार में अर्बन एस्टेट टू निवासी फैक्टरी संचालक आनंद गोयल को विदेशी नंबर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित फतेहपुरिया गिरोह का गुर्गा बताते हुए रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी है।
हरियाणा करेंगे बंद
इस घटना के बाद कारोबारी परिवार सहमा हुआ है। वहीं हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो हरियाणा बंद करेंगे। गर्ग ने बताया कि अर्बन एस्टेट टू निवासी आनंद गोयल पुलिस को शिकायत दी है। हालांकि पुलिस ने देर शाम कारोबार व परिवार को पुलिस सुरक्षा दे दी है।
रोहित फतेहपुरिया बोल रहा हूं। 5 करोड़ रुपये तैयार रख
पुलिस को दी शिकायत में आनंद गोयल ने बताया कि अर्बन एस्टेट टू निवासी हैं। 15 अक्तूबर को शाम करीब 4.20 बजे वह अपने बेटे अनिरुद्ध, अर्पित के साथ गांव चौधरीवास स्थित अपनी फैक्टरी पर थे। हमारे तीनों के फोन पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि रोहित फतेहपुरिया बोल रहा हूं। 5 करोड़ रुपये तैयार रख। अगर रुपये नहीं दिए तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। आरोपी ने बताया कि आनंद गोयल के भाई प्रमोद कुमार से भी 5 करोड़ रुपये मांगे गए हैं।
प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी
आनंद ने बताया कि कॉल कटने के कुछ देर बाद ही व्हाट्सएप पर रिकॉर्डेड वॉयस मैसेज भेजा। आनंद गोयल ने इस बारे में आजाद नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। शुक्रवार को हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग गर्ग पीड़ित परिवार के निवास स्थान पर पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए गर्ग ने कहा कि 29 सितंबर को पेट्रोल पंप व्यवसायी प्रमोद गोयल से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। मात्र 15 दिनों के भीतर उसके भाई व भतीजों से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है।
हो चुकीं नौ मौतें
गर्ग ने बताया कि जिले में पिछले कुछ महीने में 9 हत्याएं हो चुकी हैं। लगातार कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है। पिछले दो महीने में आदमपुर के व्यापारी से 25 करोड़, हिसार में पेट्रोल पंप संचालक से प्रमोद गोयल से 5 करोड़, होलसेल कपड़ा व्यापारी से 5 करोड़, रियल एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र जांगड़ा से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। आरोपियों को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा गया तो पहले हिसार बंद कराएंगे। इसके बाद पूरा हरियाणा बंद कर व्यापारी सड़कों पर उतरेंगे।
पुलिस का बयान
इस मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। धमकी वाले रिकॉर्डेड वॉयस मैसेज की वॉयस की जांच कराई है जो वॉयस मैसेज में आवाज है वह उस व्यक्ति नहीं है जिसका नाम लेकर धमकी दी जा रही है। परिवार को पुलिस सुरक्षा दे दी गई है। - सिद्धांत जैन, एसपी, हिसार।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.