फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Honor of workers is the identity of BJP: Mohanlal Badoli

कार्यकर्ताओं का मान ही भाजपा की पहचान : मोहनलाल बड़ौली

Mon, 21 Oct 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 21 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Honor of workers is the identity of BJP: Mohanlal Badoli
सोनीपत के सेक्टर-8 स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल ब
सोनीपत। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को सेक्टर-8 स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान ही भाजपा की पहचान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही जीत संभव हो पाई है और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने विधायक निखिल मैदान से भेंट कर जीत की बधाई दी। बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम होता है। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है। इस पार्टी में कोई कर्मठ कार्यकर्ता शीर्ष पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री हर दिन जनहित में निर्णय लेकर हर वर्ग की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। चुनाव के समय भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया था उसे संकल्प के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के नगर निकायों में 22 अक्तूबर से समाधान शिविर शुरू करने के निर्णय को सराहा। इस दौरान विधायक निखिल मदान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed