फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Home Minister Amit Shah will lay the foundation stone of Haryana Orbital Rail Corridor today

Haryana: आज गृहमंत्री शाह करेंगे हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का शिलान्यास, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

Thu, 27 Oct 2022 01:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 01:13 AM IST
सार

हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण हरसाना से पलवल तक होगा। इसके लिए सोनीपत जिले के 18 गांवों की 94 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। कॉरिडोर पर 5617 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पांच साल में प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah will lay the foundation stone of Haryana Orbital Rail Corridor today
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ट्विटर/ अमित शाह

विस्तार

कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के साथ-साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा। कॉरिडोर बनने के बाद विकास को नई रफ्तार मिलेगी। गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह फरीदाबाद से कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। हरियाणा रेल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन की ओर से रेलवे लाइन बिछाने की परियोजना को मूर्तरूप दिया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रोजेक्ट पांच साल में पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन


ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए जिले में 18 गांवों की 94 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन का अवार्ड सुनाने के साथ किसानों को मुआवजा देकर रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनने से पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन


121.7 किमी लंबा कॉरिडोर बनाने के लिए करीब 5617 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह रेलवे लाइन पलवल रेलवे स्टेशन से शुरू होकर हरसाना कलां रेलवे स्टेशन तक बिछाई जाएगी। इस पर रेल चलने के बाद हजारों यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 हजार यात्री रोजाना यहां से सफर कर सकेंगे तो मालगाड़ी के जरिये रोजाना 5 करोड़ टन माल ढोया जा सकेगा। इस रेलवे लाइन से मल्टी लॉजिस्टिक हब को ज्यादा फायदा होगा। रेल लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट पांच साल में पूरा होना है। इसके लिए जिलास्तर पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

हरसाना कलां स्टेशन बनेगा जंक्शन  
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाने के लिए हरसाना कलां रेलवे स्टेशन को जंक्शन का रूप दिया जाएगा। इसके बाद जिले में तुर्कपुर व खरखौदा में रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके बाद जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, मानेसर, चंदला डूंगरवास, धूलावट, सोहना, सिलानी व न्यू पलवल में स्टेशन बनाए जाएंगे। रेलवे लाइन बिछने से गुरुग्राम, मानेसर, सोहना, फर्रुखनगर, खरखौदा व सोनीपत औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को फायदा होगा। प्रोजेक्ट को पूरा करने में रेल मंत्रालय, हरियाणा सरकार व प्राइवेट कंपनी का सहयोग लिया जाना है। 

इन गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण 
किड़ौली, पाई, पहलादपुर, बरोणा, गोपालपुर, पिपली, थाना कलां, तुर्कपुर, मंडोरी, मंडोरा, नाहरा, मल्हामाजरा, छतेहरा बहादुरपुर, जगदीशपुर, नसीरपुर बांगर, हरसाना खुर्द, हरसाना कलां, अकबरपुर बारोटा गांव की 94 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसको लेकर राजस्व विभाग की ओर से अवार्ड सुनाने की तैयारी है। पहले चरण में नवंबर के पहले सप्ताह में खरखौदा तहसील के अंतर्गत आने वाले गांवों की जमीन का अवार्ड सुनाया जाएगा। इसके बाद रेलवे से बजट जारी होते ही जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों को मुआवजा वितरित किया जाएगा। 


केएमपी एक्सप्रेस-वे के साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाया जाना है। वीरवार को फरीदाबाद से गृहमंत्री अमित शाह इस कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। जमीन का अधिग्रहण करने के लिए नवंबर के पहले सप्ताह में अवार्ड सुनाया जाएगा और किसानों को मुआवजा वितरित करके रेललाइन बिछाने का काम शुरू होगा। -हरिओम अत्री, जिला राजस्व अधिकारी सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed