फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Holi festival celebrated... Women's group played Holi with flowers

Sonipat News: होली महोत्सव की धूम... महिला मंडली ने खेली फूलों की होली

Tue, 11 Mar 2025 04:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Mar 2025 04:41 AM IST
विज्ञापन
Holi festival celebrated... Women's group played Holi with flowers
फोटो 02- सोनीपत के कल्याण नगर स्थित मंदिर श्री ठाकुर द्वारा में आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम म
सोनीपत। कल्याण नगर स्थित मंदिर श्री ठाकुर द्वारा में महिला संकीर्तन मंडली की ओर से होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में महामंडलेश्वर सीताराम महाराज ने शिरकत की। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, विधायक निखिल मदान की माता अनीता मदान, पत्नी निखिता मदान ने महिलाओं के साथ फूलों की होली खेलकर माहौल को भक्तिमय बनाया। मंदिर समिति के प्रधान पवन तनेजा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर सीताराम महाराज ने होली पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि भक्त प्रह्लाद का भगवान नारायण के प्रति अटूट विश्वास के कारण होलिका का अग्नि दहन हो गया, लेकिन प्रह्लाद का बाल भी बांका नहीं हुआ।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि होली पर्व पर पानी को व्यर्थ नहीं करना चाहिए। फूलों व गुलाल से ही होली खेलनी चाहिए। होली आपसी मतभेद भुलाकर एक हो जाने का पर्व है। निखिता मदान ने कहा कि होली पर पुराने गिले शिकवे भूलकर सभी को गले लगा लेना चाहिए। रूठे हुए को मनाकर आपसी भाईचारा मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम में महिला मंडली की प्रधान द्रौपदी थरेजा, महासचिव वीना तनेजा, सोनिया कौशिक, राज मुंजाल, मोना गुगलानी, प्रकाश आहूजा, रितु नंदा, शशिबाला व रिचा चावला सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।

फोटो 02- सोनीपत के कल्याण नगर स्थित मंदिर श्री ठाकुर द्वारा में आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम म

फोटो 02- सोनीपत के कल्याण नगर स्थित मंदिर श्री ठाकुर द्वारा में आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed