{"_id":"698de6e0fdb7661eae035bd2","slug":"hockey-training-centre-running-for-15-years-in-crz-school-closed-sonipat-news-c-197-1-snp1015-149524-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीआरजेड स्कूल में 15 साल से चल रहा हॉकी प्रशिक्षण केंद्र बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीआरजेड स्कूल में 15 साल से चल रहा हॉकी प्रशिक्षण केंद्र बंद
विज्ञापन
सीआरजेड स्कूल से हॉकी प्रशिक्षण का सामान ट्रैक्टर में लोड कर ले जाते प्रशिक्षक व खिलाड़ी।
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। सीआरजेड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 15 साल से चल रहा हॉकी प्रशिक्षण केंद्र वीरवार को बंद कर दिया गया। इसके अचानक बंद होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मामला खेल मंत्री से लेकर खेल विभाग के कमिश्नर व जिला खेल अधिकारी के दरबार में भी पहुंच चुका है।
खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए दिए गए सामान को उठाकर गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में पहुंचा दिया है। सरकार की ओर से सीआरजेड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 15 साल से सरकारी हॉकी प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जा रहा था।
वर्तमान में केंद्र में 100 खिलाड़ी हॉकी का प्रशिक्षण ले रहे थे। इनमें 50 खिलाड़ी सरकारी योजना के तहत शामिल हैं। वर्ष 2014 से प्रशिक्षक राहुल सरकारी व गैर सरकारी सभी खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे थे। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने इस वर्ष जनवरी में मैदान के बीच में बोरिंग का कार्य करवाया जिसके चलते मैदान का लेवल खराब होने के साथ ही मैदान उबड़-खाबड़ भी हो गया।
विज्ञापन
इससे खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी आती थी। जब वह अपनी शिकायत लेकर विद्यालय प्रबंधन के पास पहुंचे तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उनके साथ अभद्रता का आरोप लगाकर खेल मंत्री, विभाग के कमिश्नर व जिला खेल अधिकारी को पत्र भेज दिया।
इसके बाद उन्होंने विभाग की ओर से उनके नाम जारी किया गया खेल का सामान स्कूल के कमरे से उठवाकर सुभाष स्टेडियम में रखवा दिया।
अब खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए दो जगह लगानी होगी दौड़
विद्यालय से हॉकी प्रशिक्षण केंद्र अचानक बंद किए जाने पर हॉकी खिलाड़ियों को दो जगहों की दौड़ लगानी पड़ेगी। जिला खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों के लिए सुभाष स्टेडियम व सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जगह निर्धारित कर दी है। सुबह के समय खिलाड़ियों को गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम तो शाम को सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए पहुंचना होगा।
वर्जन
रामनगर स्थित सीआरजेड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे हॉकी प्रशिक्षण केंद्र को बंद कर दिया गया है। खिलाड़ियों के लिए अब सुभाष स्टेडियम व सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में हॉकी प्रशिक्षण की व्यवस्था कराई गई है। -मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत।