फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hockey player Shilpi Dabas receives a grand welcome

Sonipat News: हॉकी खिलाड़ी शिल्पी डबास का जोरदार स्वागत, जिंदल ग्लोबल सिटी में सम्मान पाकर परिजन भावुक

Tue, 13 Oct 2026 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Hockey player Shilpi Dabas receives a grand welcome
सोनीपत की जिंदल ग्लोबल सिटी में ए​शियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता ​​शिल्पी डबास का स्वागत करते
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश का मान बढ़ाकर लौटीं महिला हॉकी खिलाड़ी शिल्पी डबास का सोमवार को जिंदल ग्लोबल सिटी में जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया।
विज्ञापन

जापान में हुए एशियाई खेल की महिला हॉकी में स्वर्ण पदक जीतने वाली शिल्पी के सम्मान में आयोजित समारोह में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ई-ब्लॉक निवासी शिल्पी की उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। शॉल और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के वरिष्ठ प्रोफेसर महताब सिंह ने मुख्य अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने शिल्पी डबास के खेल जीवन की उपलब्धियों और उनकी स्वर्णिम यात्रा के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदल ग्लोबल सिटी निवासी चौधरी सिंह राम कुहाड़ व राजकुमारी खत्री ने भी शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। शिल्पी को सम्मानित करते हुए वार्ड-8 के पूर्व निगम पार्षद पुनीत त्यागी राई ने कहा कि बेटियों ने एशियाई हॉकी में 44 साल बाद देश को सोना दिलाया है।
उन्होंने बताया कि आज बेटियां लगातार देश का नाम रोशन कर रहीं हैं। रामकरण खत्री और राजकुमारी खत्री ने भी शिल्पी को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

माता-पिता की मौजूदगी ने समारोह को बनाया खास :
सम्मान समारोह में शिल्पी डबास के माता-पिता अनीता डबास और अनिल डबास भी मौजूद रहे। इस उपलब्धि पर अपनी बेटी की सम्मानित होते देख परिजनों के साथ अन्य नागरिकों ने भी खुशी जताई। समारोह में रामचंद्र मलिक, कर्नल सूरी, रामकिशन खत्री, सुनीता मल्होत्रा, सुधा शर्मा, शांति वर्मा, अशोक शर्मा, डॉ. राधेश्याम आदि मौजूद रहे।


लॉस एंजिल्स ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद :
शिल्पी डबास को वर्ष 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं गईं। जिले के खेलप्रेमी सभी लोगों ने उम्मीद जताई कि शिल्पी अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर भविष्य में भी देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed