{"_id":"6a92e68658418da2ac06d39c","slug":"himanshu-triumphs-in-the-chess-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159614-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शतरंज प्रतियोगिता में हिमांशु ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शतरंज प्रतियोगिता में हिमांशु ने मारी बाजी
Sat, 29 Aug 2026 07:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, जाखौली में शतरंज खेलते विद्यार्थी। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, जाखौली में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. तराना नेगी ने विद्यार्थियों मेजर ध्यानचंद के जीवन, उनके खेल कौशल और भारतीय हॉकी में महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी दी।
शतरंज प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीकॉम द्वितीय वर्ष के प्रिंस द्वितीय और बीकॉम तृतीय वर्ष के अनुज तृतीय स्थान पर रहे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन की व्यवस्था कंप्यूटर विभाग के डॉ. अरुण कुमार ने की। प्रभारी डॉ. किरण चौहान ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. दिनेश कुमार, अंकित भी उपस्थित रहे।