फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cleanliness drive held in schools on Shramdaan Diwas.

Sonipat News: श्रमदान दिवस पर विद्यालयों में चला स्वच्छता अभियान

Sat, 29 Aug 2026 07:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Aug 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive held in schools on Shramdaan Diwas.
फोटो : सोनीपत के भैंसवान खुर्द में स्वच्छता अ​भियान के दौरान सफाई करते बच्चे व ​शि​​​क्षिका। स
सोनीपत। जिलेभर के विद्यालयों में श्रमदान दिवस और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत विद्यालय परिसरों में साफ-सफाई, स्वच्छता और सुंदरीकरण की विभिन्न गतिविधियां की गईं। इसमें विद्यालय परिवार के साथ ग्राम पंचायत, विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) और स्थानीय समुदाय ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

स्कूल मुखियाओं ने स्वयं श्रमदान कर अभियान का नेतृत्व किया। अध्यापकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विद्यालय परिसर, कक्षाओं, बरामदों, खेल मैदान, पेयजल स्थलों तथा आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। इसके साथ ही विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक कार्य किए गए।
विज्ञापन

अभियान में एसएमसी सदस्यों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। कई विद्यालयों में ग्रामीणों और एसएमसी सदस्यों ने अपने निजी साधनों, जैसे ट्रैक्टर और रेहड़ी आदि के माध्यम से कूड़ा-कचरा एवं अनावश्यक सामग्री हटाने में सहयोग दिया। विद्यालय परिवार, एसएमसी सदस्यों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि श्रमदान दिवस के बाद भी नियमित रूप से विद्यालय परिसरों को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। विद्यालय बच्चों में स्वच्छता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। उन्होंने अभियान में भागीदारी करने वाले सभी लोगों की सराहना की।

जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ इसे व्यवहार में अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए। आज का श्रमदान भविष्य में स्वच्छता की स्थायी आदत का आधार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed