{"_id":"6a92e48129f045171800fb0d","slug":"22-people-deposited-310-lakh-outstanding-house-tax-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159604-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 22 लोगों ने 3.10 लाख जमा कराया बकाया गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 22 लोगों ने 3.10 लाख जमा कराया बकाया गृहकर
Sat, 29 Aug 2026 07:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में बकाया गृहकर जमा करने पर 75 फीसदी ब्याज छूट मिल रही है। लोग इस छूट का लाभ उठाने के लिए आगे आ रहे हैं। शहरी स्थानीय निकाय ने यह छूट 31 अगस्त तक निर्धारित की है।
शनिवार को 22 लोगों ने अवकाश के दिन नगर निगम कार्यालय में 3.10 लाख रुपये बकाया गृहकर जमा कराया। लोगों की सुविधा के लिए रविवार को भी निगम कार्यालय खोला जाएगा। यह छूट योजना वर्ष 2011-12 से अब तक के बकाया गृहकर पर लागू है। इसका लाभ लेने के लिए अब केवल दो दिन का समय बचा है। अब तक नगर निगम के खजाने में लगभग 13.50 करोड़ रुपये गृहकर के रूप में जमा हो चुके हैं।
नगर निगम ने संपत्ति मालिकों से 31 अगस्त तक बकाया गृहकर जमा कराने की अपील की है। क्षेत्रीय कर अधिकारी सुनीता ने बताया कि छूट की अवधि 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद बकाया राशि पर नियमानुसार ब्याज देना होगा। प्रॉपर्टी मालिक ऑनलाइन भी गृहकर जमा करा सकते हैं।