फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Highlighted the life and qualities of Shri Ramchandra

Sonipat News: श्रीरामचंद्र के जीवन और गुणों पर प्रकाश डाला

Fri, 27 Sep 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Sep 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Highlighted the life and qualities of Shri Ramchandra
सोनीपत। आचार्य संदीप दर्शनाचार्य ने कहा कि मनुष्य को महापुरुषों की जीवन गाथा से उनके गुणों काे धारण कर अपने जीवन का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र के जीवन और गुणों पर प्रकाश डाला। आचार्य ने कहा कि श्रीराम सत्यवादी, क्षमाशील, धैर्यवान, निष्पक्ष, निर्भीक, आज्ञाकारी, हितकारी, आत्मविश्वासी, आदर्श मित्र-राजा सहित विभिन्न गुणों से युक्त देवता तुल्य इंसान व सर्वगुण संपन्न व्यक्तित्व के मालिक थे।
विज्ञापन

वह मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज मंदिर में चल रहे दिव्य आध्यात्मिक सत्संग सुधा एवं वेद प्रचार सप्ताह के पांचवें दिन प्रवचन कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ में आहुति डालकर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन देव दुरेजा व मंच संचालन वैदिक प्रवक्ता हरिचंद स्नेही ने किया। आचार्य सतन देव सत्यम ने सामवेद के मंत्रोच्चारण से पाठ किया। जालंधर से सरदार सुरेंद्र सिंह व गुलशन ने राष्ट्र भक्ति व महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ज्ञानेश्वर त्यागी, गीता सहगल, महेश जुनेजा, रविंद्र आर्य, दीपक तलवार, मीनाक्षी मदान, सुनील सचदेवा व सविता मल्होत्रा सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed