फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   heavy hail in gohana city, snow cover lying like mountains

गोहाना में भारी ओलावृष्टि, सड़कों पर पहाड़ों जैसी बर्फबारी का नजारा

Thu, 16 Jan 2020 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
heavy hail in gohana city, snow cover lying like mountains
पिनाना के खेतों में गेहूं की फसल पर गिरे ओले - फोटो : Sonipat
गोहाना/सोनीपत। जिले के गोहाना क्षेत्र में वीरवार को हुई ओलावृष्टि से सड़कों पर पहाड़ों की बर्फबारी का नजारा दिखाई दिया। ओलावृष्टि के चलते खेतों में सफेद चादर बिछ गई। ओलावृष्टि व बारिश से फसलों में नुकसान हुआ है। खासकर सब्जी व सरसों की फसल बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। ओलावृष्टि से सड़कों पर डेढ़ से दो इंच बर्फ की चादर बिछ गई। ओलावृष्टि से जिले की सड़कों पर पहाड़ों की बर्फबारी जैसा नजारा देखने को मिला। ओलावृष्टि रुकने के बाद लोगों को राहत मिली। इससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शुक्रवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को आसमान में बादल छा गए। उसके बाद बूंदाबांदी के साथ करीब 10 से 15 मिनट तक लगातार ओलावृष्टि होती रही। ओले पत्थर की तरह बरस रहे थे। इसमें करीब सात-आठ मिनट तक केवल ओलावृष्टि होती रही। जिससे सड़कों पर ओलावृष्टि की सफेद चादर बिछ गई। साथ ही खेतों में भी ओले ही नजर आ रहे थे। जिससे खेतों में फसल भी प्रभावित हो गई। खासकर सरसों व सब्जी की फसल में नुकसान अधिक होने की आशंका गहरा गई है। ओलावृष्टि से गोहाना क्षेत्र में पहाड़ों की बर्फबारी सा नजारा देखने को मिला। सड़कों पर ओलावृष्टि से दूर तक बर्फ की चादर बिछी नजर आ रही थी। लोगों का कहना था कि उन्होंने अपने जीवन में कभी इतना ओला पड़ता नहीं देखा है। इतनी ओलावृष्टि पहले कभी नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं सोनीपत शहर के साथ ही आसपास के क्षेत्र में सुबह हल्की बूंदाबांदी से तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर करीब 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञों ने देर रात तक बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। वहीं शुक्रवार को भी बादल छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्जनभर गांवों में हुई ओलावृष्टि
वीरवार को जहां जिले में दिन भर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही, वहीं दर्जनभर गांवों में जमकर ओलावृष्टि हुई।
सोनीपत-गोहाना रोड पर स्थित बिधल, पिनाना, मोहाना, जाजी, भटगांव, लुहारी टिब्बा के साथ ही भैंसवाल, जसराणा, आवंली, सरगथल, लाठजौली, पुगथला, बजाना, तेवड़ी व दूभेटा में ओलावृष्टि हुई है। कुछ गांवों में हल्की ओलावृष्टि हुई है। कई गांवों में ओलावृष्टि के चलते खेतों में बर्फ की सफेद चादर दिखाई दी।
कहां कितनी हुई बारिश
सोनीपत 02 एमएम
गोहाना 03 एमएम
गन्नौर 03 एमएम
खरखौदा 01 एमएम
बिछ गई बर्फ की चादर
ओलावृष्टि के दौरान सड़कों के साथ खेतों व वाहनों पर भी बर्फ की चादर बिछ गई। सड़क पर घर में जमी ओले की चादर देखकर बच्चे खुश नजर आए। बच्चों ने आंगन में पड़े ओले एकत्रित किए। युवाओं ने ओलों के साथ सेल्फी भी ली और एक दूसरे के ऊपर बर्फ के गोले भी फेंके।

--
जिले में वीरवार को बूंदाबांदी के साथ ही कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन किया जाएगा। इसके लिए किसान अपने नुकसान के बारे में अवगत करा सकते हैं।
-डॉ.अनिल सहरावत, उपनिदेशक, कृषि विभाग

 भैंसवाल के पास गोहाना रोड पर पड़े ओले

भैंसवाल के पास गोहाना रोड पर पड़े ओले- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed