{"_id":"655e53efad21891c3e0d00a6","slug":"heavy-and-medium-vehicles-will-not-ply-on-rathdhana-road-from-25-sonipat-news-c-197-1-snp1003-9747-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राठधना रोड पर 25 से नहीं चलेंगे भारी और मध्यम वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राठधना रोड पर 25 से नहीं चलेंगे भारी और मध्यम वाहन
Thu, 23 Nov 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राठधना रोड पर बसी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से 3.74 करोड़ रुपये से तीन साल से अधूरे पड़े 990 मीटर मार्ग का निर्माण 25 नवंबर से शुरू कर दिया जाएगा। इस मार्ग से गुजरने वाले भारी व माध्यम वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। मार्ग निर्माण के लिए एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। अगले चार महीने में निर्माण पूरा होने के बाद गड्ढों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो रहे वाहन चालकों को काफी राहत मिल सकेगी।
आईटीआई चौक से नरेला रोड पर सोनीपत जिले की सीमा में चौड़ीकरण का कार्य हरियाणा स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआरडीसी) की तरफ से कराया जाना था। आईटीआई चौक से बंदेपुर सरकारी स्कूल तक पेयजल व सीवरलाइन की पुरानी लाइन बिछी हुई है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने पर लाइन सड़क के बीच में आ रही थी, इसलिए कॉरपोरेशन ने नगर निगम से लाइन शिफ्ट करने के लिए कहा था, लेकिन निगम ने लाइन शिफ्ट नहीं कराई। जहां पर पाइप लाइन निर्माण कार्य में बाधा बन रही थी कॉरपोरेशन ने उस हिस्से में सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया था। आईटीआई चौक से बंदेपुर तक सड़क टूटी हुई है।
राेड का निर्माण नहीं होने से लोग परेशान
रोड निर्माण न होने के कारण दुकानदार व आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोग काफी परेशान थे। सड़क पर बड़े गड्ढे, उड़ती धूल और ट्रैफिक जाम की समस्या रोजाना परेशानी का सबब बनी हुई है। गड्ढों से वाहन चालकों के साथ विद्यार्थियों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है। निर्माण की मांग को लेकर रोड निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों का अनिश्चितकालीन धरना दिया था। इसके बाद 11 सितंबर को हुई फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की दूसरी बैठक में 4.60 करोड़ रुपये का बजट मंजूरी दी गई थी। जिसमें से नगर निगम की ओर से 3.64 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित कर वर्क ऑर्डर जारी किया गया है।
विज्ञापन
कंक्रीट की बनेगी सड़क, लोगों को मिलेगी राहत
कंक्रीट की सड़क बनने से राठधना रोड पर पटेल नगर, बैंयापुर खुर्द, कैलाश कॉलोनी, बंदेपुर, नरेंद्र नगर, रूप नगर, उत्तम नगर, पंचशील कॉलोनी, डबल स्टोरी, शंकर कॉलोनी में रहने वालों लोगों को काफी राहत मिलेगी। आम जन के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान व अन्य शिक्षण संस्थानों में आने-जाने वाले विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।
आईटीआई चौक से बंदेपुर तक सड़क निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। 25 नवंबर से सड़क निर्माण की शुरुआत कर दी जाएगी। अगले चार माह में निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। -निखिल मदान, मेयर, नगर निगम।
सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने पर भारी व मध्यम वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यातायात पुलिस विभाग की ओर से वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया जाएगा। जिससे बिना किसी अवरोध के सड़क निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करवाया जा सके। -विश्राम मीणा, आयुक्त, नगर निगम