फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Heartfelt tribute paid to former External Affairs Minister Sushma Swaraj on her sixth death anniversary

Sonipat News: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की छठी पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Thu, 07 Aug 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Heartfelt tribute paid to former External Affairs Minister Sushma Swaraj on her sixth death anniversary
फोटो 04- सोनीपत के राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में पूर्व विदेश मंत्
सोनीपत। राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सुषमा स्वराज प्रशासनिक भवन में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की छठी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कुलपति प्रो. डॉ. देविंद्र सिंह, कुलसचिव प्रो. डॉ. आशुतोष मिश्रा ने स्टाफ सदस्यों के साथ सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. डॉ. देविंद्र सिंह ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित सुषमा स्वराज के योगदान को भारत के इतिहास में सदैव याद किया जाएगा। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। सुषमा अपनी ओजस्वी वाणी, ज्ञान व मधुर स्वभाव से हमेशा याद की जाएंगी। उन्होंने भारतीय राजनीति में उच्च मानदंड स्थापित किए।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि सुषमा स्वराज का जीवन लोक कल्याण व राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। इसी के तहत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का नाम सुषमा स्वराज प्रशासनिक भवन रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed