फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Health workers and clerks postpone strike

Sonipat News: स्वास्थ्य कर्मियों और लिपिकों ने स्थगित की हड़ताल

Fri, 16 Aug 2024 09:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Aug 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Health workers and clerks postpone strike
सोनीपत। विधानसभा चुनाव के घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों और लिपिकों ने अपनी हड़ताल स्थगित करनी पड़ी। एनएचएम कर्मचारी और हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारी शनिवार से काम पर लौटेंगे। वहीं, सरकारी कार्यालयों में कार्यरत लिपिक 20 अगस्त से काम पर लौट जाएंगे।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी वेतन विसंगतियां दूर कराने, नियमित किए जाने की मांग को लेकर 26 जुलाई से हड़ताल कर रहे थे। एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा के प्रधान कप्तान राणा ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होते ही हड़ताल वापस लेनी पड़ी।
विज्ञापन

16 दिन में हड़ताल स्थगित, आज काम पर लौटेंगे कर्मचारी
हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों ने एनएचएम की तर्ज पर सेवा नियम बनाने व वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर 1 अगस्त से हड़ताल शुरू की थी। हड़ताल की वजह से आईसीटीसी, एसटीआई,ओएसटी, एफआईएआरटी पूर्ण रूप से बंद थे। यहां रोजाना एचआईवी जांच कराने और दवा लेने के साथ काउंसिलिंग कराने आने वाले मरीजों व गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को चुनाव आचार संहिता लागू होते ही कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed