फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana's trainers will be prepared in Sports University Rai

Sonipat News: खेल विवि राई में तैयार होंगे हरियाणा के प्रशिक्षक

Wed, 02 Apr 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 02 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Haryana's trainers will be prepared in Sports University Rai
सोनीपत के राई स्थित खेलकूद विवि में पत्रकारों से बातचीत करते कुलपति अशोक कुमार।
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में नए कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिससे प्रदेश में विभिन्न खेलों के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की फौज खड़ी की जा सके। फिलहाल विवि ने पांच मुख्य खेलों में प्रशिक्षक तैयार करने के लिए कोर्स शुरू किए हैं। इस पहल का असर यह होगा कि अब हरियाणा के खिलाड़ियों को पंजाब या किसी अन्य राज्य के प्रशिक्षकों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नए कोर्स जुलाई से शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को हरियाणा खेलकूद विवि, राई के कुलपति एवं उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष विवि में 18 कोर्स शुरू किए गए थे। उनमें से पांच मुख्य स्ट्रीम कोर्स भी शामिल किए गए हैं। इस बार यह संख्या बढ़ाकर 23 कर दी गई है। खास बात यह है कि इस बार विशेष कोर्स प्रशिक्षक तैयार करने के लिए शुरू किए गए हैं, जिससे हरियाणा के खिलाड़ियों को कोचिंग के लिए पटियाला या बंगलूरू आदि के प्रशिक्षकों पर निर्भर नहीं रहना पड़े।
विज्ञापन

जिन नए खेलों में इस साल कोर्स शुरू किए गए हैं, उनमें तैराकी, तलवारबाजी, जूडो व निशानेबाजी शामिल हैं। इसके अलावा खेलकूद विज्ञान (स्पोर्ट्स साइंस) में हॉकी को भी शामिल किया गया है। इन सभी पांच खेलों में नए स्नातकोत्तर कोर्स शुरू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स साइंस में तीन मुख्य कोर्स शुरू किए गए हैं, जिनमें स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट व स्पोर्ट्स पत्रकारिता शामिल हैं। इन कोर्सों को करके खिलाड़ी सरकारी नौकरी में जा सकते हैं या फिर अपनी अकादमी खोल सकते हैं। इस दौरान विवि के रजिस्ट्रार जसविंद्र सिंह, प्रो. योगेश मौजूद रहे।

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पाठ्यक्रम एनईपी-2020 के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed