फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana team becomes winner of Khelo India Youth Games, eight players from Sonipat

Sonipat News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स की विजेता बनी हरियाणा की टीम, आठ खिलाड़ी सोनीपत से

Sun, 28 Jan 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Haryana team becomes winner of Khelo India Youth Games, eight players from Sonipat
खेलो इंडिय यूथ गेम्स की महिला हॉकी प्रतियोगिता में विजेता बनी हरियाणा की टीम में शामिल सोनीपत क
सोनीपत। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2024 की महिला हॉकी प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए हरियाणा की टीम ने मध्य प्रदेश को हराते हुए खिताब अपने नाम किया। इस टीम में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी सोनीपत की आठ खिलाड़ी शामिल रही। प्रदेश सरकार की तरफ से एस्ट्रोटर्फ मैदान उपलब्ध नहीं कराने के बावजूद इन खिलाड़ियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसकी बदौलत हरियाणा की टीम महिला हॉकी प्रतियोगिता की विजेता बनी।
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन चेन्नई में किया गया। हरियाणा की टीम ने पहले मुकाबले में पंजाब को 10-0 से हराया। जिसमें कणिका सिवाच और साक्षी राणा ने दो-दो गोल का योगदान दिया था। दूसरे मुकाबले में झारखंड को 4-3 से, तीसरे में उड़ीसा को 2-1 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस मुकाबले में साक्षी राणा व कणिका ने एक-एक गोल किया था। सेमीफाइनल में हॉकी हरियाणा ने मिजोरम को 7-4 से हराया। इसमें साक्षी राणा ने तीन व रितिका गहलोत ने एक गोल किया था। फाइनल में हरियाणा का मुकाबला मध्य प्रदेश की टीम से हुआ। रोमांचक मुकाबले में हरियाणा की टीम ने मध्य प्रदेश को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

दो वर्षों से बिना एस्ट्रोटर्फ अभ्यास कर रहे खिलाड़ी
द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं कोच प्रीतम सिवाच ने बताया कि हरियाणा की टीम पहले भी यह खिताब अपने नाम कर चुकी है। खिलाड़ियों को दो वर्षों से अभ्यास करने के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जबकि सरकार से लेकर प्रशासन तक इस बारे में अनेकों बार मांग कर चुके हैं। बेहतर खेल सुविधाओं के अभाव में महिला व पुरुष हॉकी खिलाड़ी प्रदेश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed